झारखंड में हेमंत सोरेन कैबिनेट का शपथग्रहण; JMM को पांच, कांग्रेस को चार और रादज को एक मंत्री पद

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

रांची 05 दिसंबर 2024। झारखंड में हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार का मंत्रिपरिषद गुरुवार को शपथ ग्रहण समारोह होगा। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार रांची में राजभवन में मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे। राजभवन के मुताबिक, शपथ ग्रहण समारोह दोपहर करीब 12 बजे प्रोटेम स्पीकर स्टीफन मरांडी के शपथ लेने के साथ शुरू होगा। झामुमो के वरिष्ठ विधायक मरांडी को 28 नवंबर को सोरेन के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद विधानसभा का प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया गया था। मरांडी के शपथ लेने के बाद कई विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। कांग्रेस नेता राजेश ठाकुर ने पुष्टि की कि सूची को अंतिम रूप दे दिया गया है और सोरेन इसे राज्यपाल को भेजेंगे। उन्होंने कहा कि हर चीज को अंतिम रूप दे दिया गया है। सूची को मुख्यमंत्री राज्यपाल को भेजेंगे। यह गठबंधन सरकार है। हमने मिलकर चुनाव लड़ा है। लोगों ने हमें चुना है और हम राज्य के विकास के लिए मिलकर काम करेंगे।

किसे-कितने मंत्री पद?

इस बीच मंत्रिपरिषद में नियुक्ति को लेकर कई अटकलें लगाई जा रही हैं। इसकी मानें तो कांग्रेस को चार मंत्री पद मिलने की उम्मीद है। पार्टी विधायक इरफान अंसारी, दीपिका पांडे सिंह, राधाकृष्ण किशोर और शिल्पी नेहा तिर्की मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। ऐसे ही विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के उम्मीदवार छह में से चार सीटों पर जीते हैं, लेकिन उन्हें एक मंत्री ही पद मिलेगा। 2019 में राजद केवल चतरा सीट ही जीत पाई थी, जहां सत्यानंद भोक्ता ने जीत दर्ज की थी। बाकी पांच मंत्री पद झारखंड मुक्ति मोर्चा को मिलेंगे। 

ऐसा रहा चुनावी परिणाम

झामुमो ने 43 सीटों पर चुनाव लड़ा और 34 सीटें जीतीं। यह विधानसभा चुनाव में पार्टी की ओर से सबसे उम्दा प्रदर्शन है। कांग्रेस को 16, राजद को चार और भाकपा (माले) लिबरेशन को इंडिया ब्लॉक में दो सीटें मिलीं। भाजपा ने 68 सीटों पर चुनाव लड़ा, 21 सीटें जीतीं और विधानसभा में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी।

9-12 दिसंबर तक विधानसभा सत्र

पिछले महीने झारखंड में जेएमएम के नेतृत्व वाले गठबंधन ने लगातार दूसरी बार सत्ता हासिल की और 81 सदस्यीय विधानसभा में 56 सीटें हासिल कीं, जबकि भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को 24 सीटें मिलीं। 28 नवंबर को सोरेन के शपथ लेने के बाद यह भी निर्णय लिया गया कि 9-12 दिसंबर तक विधानसभा सत्र आयोजित किया जाएगा।

Leave a Reply

Next Post

'शिंदे डिप्टी सीएम नहीं बनते तो पार्टी का कोई एमएलए सरकार का हिस्सा नहीं बनेगा', बोले शिवसेना नेता

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   मुंबई 05 दिसंबर 2024। शिवसेना नेता उदय सामंत ने गुरुवार को कहा कि अगर एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री का पद नहीं लेते हैं तो पार्टी का कोई भी विधायक नई सरकार में कोई भी जिम्मेदारी नहीं लेगा। शपथग्रहण से पहले पत्रकारों से बातचीत के दौरान […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण