सीएम नीतीश की लोगों को चेतावनी, कहा- बिहार में शुरू हो चुकी है कोरोना की तीसरी लहर

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

पटना 28 दिसंबर 2021। देशभर में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि यह तीसरी लहर का कारण बनेगा। इसी बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा कि राज्य में कोरोना की तीसरी लहर की शुरुआत हो चुकी है। उनका यह बयान ऐसे समय पर आया है जब राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 47 नए मामले सामने आए हैं।  सीएम नीतीश ने मंगलवार को आईएमए के अधिवेशन को संबोधित करते हुए कहा, ‘राज्य में कोविड महामारी की तीसरी लहर शुरू हो चुकी है और लोगों को इससे बचाने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं। इसे लेकर मेडिकल स्टाफ ने विभिन्न विभिन्न तैयारी की हैं। पहली और दूसरी लहर में डॉक्टर्स का योगदान सराहनीय था। इसके लिए मैं आपका अभिनंदन करता हूं।

बिहार में बढ़ी सख्ती

ओमिक्रॉन के खतरे के मद्देनजर राज्य सरकार ने 31 दिसंबर से दो जनवरी तक राज्य के सभी पार्क और उद्यान (जैविक उद्यान समेत) को पूर्णतः बंद रखने का निर्णय लिया है। मंगलवार की शाम गृह विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। गृह विभाग ने जारी आदेश में कहा है कि ओमिक्रॉन संक्रमण के प्रसार और नववर्ष की पूर्व संध्या तथा नए साल में होने वाले आयोजनों तथा सार्वजनिक स्थलों पर संभावित भीड़ को रोकने के लिए यह फैसला लिया गया है।

अबतक नहीं मिला ओमिक्रॉन का केस

बिहार में अबतक कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन की पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि कोरोना केस के बढ़ते मामलों के मद्देनजर सैंपल को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा जा रहा है। डॉक्टर ने नए मामलों को डेल्‍टा और डेल्‍टा प्‍लस वेरिएंट मानकर इलाज कर रहे हैं। राज्य के कई जिलो में महीनों बाद कोविड के केस मिल रहे हैं। इससे पहले 25 दिसंबर को सीएम नीतीश कुमार ने देश में ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों के बीच, राज्य में प्रतिबंधात्मक उपायों को लागू करने की संभावना से इनकार कर दिया था। जबकि इसी वेरिएंट की वजह से पड़ोसी राज्य जैसे उत्तर प्रदेश में नाइट कर्फ्यू दोबारा लागू किया गया था। उन्होंने कहा था, ‘यहां अभी कोई आवश्यकता नहीं है।’

Leave a Reply

Next Post

युवा पीढ़ी को नेतृत्व सौंपना चाहते हैं अंबानी, कहा- वरिष्ठ अधिकारी इनपर करें भरोसा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 29 दिसंबर 2021। देश के सबसे बड़े धनकुबेर और रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआइएल) के प्रमुख मुकेश अंबानी ने कंपनी का नेतृत्व अगली पीढ़ी को सौंपने के संकेत दिए हैं। रिलायंस के संस्थापक धीरूभाई अंबानी की जन्मतिथि के मौके पर आयोजित फैमिली डे में अंबानी […]

You May Like

पायलट मच्छर को UAE का सम्मान, राष्ट्रपति ने गले लगाया....|....अभिषेक शर्मा बने नंबर-1 टी20 बल्लेबाज....|....करवा चौथ 2026: डायबिटीज-हाई बीपी की शिकार महिलाएं व्रत से पहले जान लें ये बातें, वरना बिगड़ सकती है सेहत....|....रेलवे का स्पेशल ट्रेन से इन्कार....|....रायपुर में अर्नब चक्रवात का असर: आसमान में छाए घने काले बादल....|....जल्दी अमीर बनने के चक्कर में अजय ने नकली शराब बनाई....|....भोपाल में दिवाली पर सख्ती: पटाखा दुकानों का पास रहेंगी फायर टीमें....|....करवा चौथ पर 29 अक्तूबर को छुट्टी....|....अल्पसंख्यक संस्थानों को धार्मिक पाठ्यक्रम में छूट....|....विपक्ष के शोर-शराबे के बीच अनुपूरक बजट समेत 10 विधेयक पारित, इन मुद्दों पर गरमाया सदन