पिता का सपना हुआ पूरा: सुमित चंद्रम का नेवी में लेफ्टिनेंट के पद पर चयन, परिजनों और क्षेत्र में खुशी का माहौल

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

सक्ती 26 मई 2024। सक्ती जिले के डभरा नगर के युवा सुमित चंद्रम का भारतीय नौ सेना नेवी में लेफ्टिनेंट के पद पर चयन हुआ है। इस पद पर पहुंचने वाले सुमित क्षेत्र के प्रथम युवक हैं। भारतीय नौसेना अकादमी, केरल में उन्हें दीक्षांत समारोह में चीफ ऑफ द नेवल स्टाफ रीलींग ट्रॉफी प्रदान की गई और पुणे में पोस्टिंग दी गई। लेफ्टिनेंट सुमित चंद्रम डभरा निवासी देवनारायण और उषा चंद्रम के पुत्र हैं। सुमित के पिता देवनारायण चन्द्रम का सपना था कि बेटे को देश सेवा मे भेजें। उन्ही के सपने को साकार करते हुए आज सुमित ने इस मुकाम को हासिल किया है। दीक्षांत समारोह में एयर चीफ मार्शल विवेक राम चौधरी ने इन्हे पोस्टिंग लेटर प्रदान किया है। जिससे आज देश, राज्य, जिला के साथ-साथ समाज भी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। 

इस कार्यक्रम में भाग लेने हेतु उनके परिवार के चार सदस्यों को सम्मिलित होने हेतु आमंत्रित किया गया था। बता दे कि पूरे भारत में जलसेना में लेफ्टिनेंट के लिए कुल 20 लोगों का चयन हुआ। सुमित चंद्रम बचपन से ही होनहार था। सुमित ने कक्षा 6वीं से ही सैनिक स्कूल अंबिकापुर में प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त की। उसके बाद NDA में चयन पश्चात INA, एजीमाला, केरल में 4 वर्ष की कठिन ट्रेनिंग पूर्ण किया। इस उपलब्धि पर डभरा नगरवासियों ने सुमित चन्द्रम और उनके परिवार को उज्जवल भविष्य की कामना के साथ बधाई और शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Next Post

सुरक्षाबलों और नक्सलियों में मुठभेड़, एनकांउटर में दो महिला माओवादी ढेर, दोनों पर था 10 लाख का इनाम

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बीजापुर 26 मई 2024। बीजापुर में शनिवार को मिरतुर थाना क्षेत्र के जप्पेमरका और कमकानार के जंगल में हुई मुठभेड़ में जवानों ने दो महिला नक्सलियों को मार गिराया। मारे गए दोनों नक्सलियों पर पांच-पांच लाख रुपये का ईनाम घोषित है। जवानों ने घटनास्थल से नक्सलियों […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में 108 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, नकदी और सोना जब्त....|....दोस्तों के साथ मामूली झगड़ा, फिर तीन दिन बाद प्लास्टिक बैग में मिला नाबालिग का शव…पुलिसवालों पर टूट पड़ी भीड़, फूंकी गाड़ियां....|....रामनवमी में DJ बैन पर झारखंड विधानसभा में बवाल, विधानसभा में भिड़े सत्ता और विपक्ष के विधायक....|....कबीरधाम में पशु तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, चार आरोपी गिरफ्तार, सात मवेशी और दो पिकअप जब्त....|....संसद में उठा फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग का मुद्दा: खरगे के तीखे सवाल, नड्डा बोले- विपक्ष के ऐसे बयान निंदनीय....|....होर्मुज से गुजरेंगे भारतीय टैंकर: विदेश मंत्री जयशंकर और अराघची की बातचीत के बाद निकला रास्ता, मिली बड़ी राहत....|....सम्राट चौधरी के आवास पर पहली बार इतनी बड़ी बैठक; कुशवाहा और चौधरी आवास भी आ गया चर्चा में....|....शंकराचार्य बनाएंगे चतुरंगिणी सेना, शस्त्र उठाने से परहेज नहीं; गोरखपुर से शुरू होगी गविष्ठि यात्रा....|....'पड़ोसी देशों की रक्षा करेगा भारत', रक्षा राज्य मंत्री ने कहा-आतंकवाद बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे....|....महाराष्ट्र विधानसभा में बम की धमकी, बजट सत्र के बीच हड़कंप; पुलिस ने जांच शुरू की