4 लाख 55 हजार 646 कृषि पंपो को दिया गया बिजली कनेक्शन

शेयर करे

इस वर्ष 35 हजार 161 कृषि पंप के आवेदन स्वीकृत कर कांग्रेस सरकार ने किसानों को दिया तोहफा

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   

रायपुर 06 मार्च 2021। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता एम.ए. इकबाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार एवं संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पिछले 2 वर्षो में 38,381 कृषि पंप को स्वीकृत कर ऊर्जीकृत किया था। एक कृषि पंप के लिये राज्य सरकार सामान्य रूप से 1 लाख रूपये की सब्सिडी देती है। पूरे प्रदेश में खुशहाली लाने के लिये किसान अन्नदाता की उन्नति के लिये सरकार कटिबद्ध है। प्रदेश में जितनी हरियाली होगी उतनी खुशहाली होगी। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा किसानों के कृषि पंपों के लंबित 35161 आवेदनों पर 150 करोड़ रूपये की राशि बजट में आबंटित की। इस प्रकार कृषि पंप हेतु किसान के एक भी आवेदन लंबित नहीं है जिसके लिये वे धन्यवाद के पात्र है। 

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता एम.ए. इकबाल ने आगे बताया कि असली आत्मनिर्भर बनाने के लिये जिस प्रकार से भूपेश बघेल सरकार किसान अन्नदाता को सहायता कर उन्हें संपन्न बनाने का लक्ष्य बना कर कार्य कर रही है। इससे प्रदेश में दो फसल के साथ-साथ सब्जी-फल, दाल-दलहन, मक्का, गन्ना एवं अन्य खाद्य पदार्थों का उत्पादन हो सकेगा। यह वास्तविकता में किसानों के लिये आत्मनिर्भरता का प्रमाण है। बाकी केन्द्र की सरकार द्वारा आत्म निर्भर का जो नारा दिया गया है वह मात्र एक जुमला है। गांव की अर्थव्यवस्था जब तक सुदृढ़ नहीं होगी तब तक शहर एवं प्रदेश की अर्थव्यवस्था नहीं सुधरेगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सच्ची लगन, दूरदृष्टि, कड़ी मेहनत से किसानों की दशा सुधारने में निरंतर प्रयासरत है। पिछले 15 वर्षो में भाजपा द्वारा जितना कार्य किसानों के हित में नहीं किया गया उससे कहीं ज्यादा 2 वर्ष के अल्प समय में भूपेश बघेल सरकार ने कर दिखाया। 

     

  

Leave a Reply

Next Post

भारत का टेस्ट सीरिज पर कब्जा, इंग्लेण्ड को एक पारी, 25 रनों से शिकस्त

शेयर करेभारत ICC टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           टीम इंडिया ने इंग्लैंड को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए चौथे टेस्ट में पारी और 25 रन से शिकस्त दे दी। चौथा टेस्ट शनिवार को तीसरे दिन ही समाप्त हो गया। इसी के साथ इंडिया ने 4 […]

You May Like

परेड में दिखेगी 'नक्सल' पर विजय की झलक....|....शिमला से रामपुर के लिए सप्ताह में तीन दिन शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा....|....शीतला माता मंदिर में बेकाबू ट्रक का तांडव....|....सूदखोरों से परेशान कैटरिंग कारोबारी लापता....|....9 शहीद पुलिसकर्मियों को सीएम मोहन यादव का नमन....|....महानदी के तट पर बसी प्राचीन दक्षिण कोसल की राजधानी सिरपुर अब विश्व पर्यटन मानचित्र पर बनाएगी विशिष्ट पहचान....|....सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ नगर निगम का 'रोता हुआ रावण'....|....उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में दरार, गुणवत्ता पर उठे सवाल....|....दशहरे की रात बनी काल, सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल....|....प्रवीण-आयुष और सचिन खिलारी ने जीता गोल्ड