मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सांसद राहुल गांधी का राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पर पहुंचने पर पुष्पगुच्छ से किया आत्मीय स्वागत

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

राजीव युवा मितान सम्मेलन : छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र में माल्यार्पण तथा राजगीत अरपा पैरी की धार के साथ कार्यक्रम की शुरूआत

राजीव युवा मितान क्लब में बेहतर काम करने वाले 5 क्लबो को शाल-श्रीफल देकर सम्मानित किया गया

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर, 02 सितम्बर 2023। राजीव युवा मितान सम्मेलन में आज लोकसभा सांसद राहुल गांधी एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बस्तर एवं सरगुजा सम्भाग हेतु स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा सीधी भर्ती से नियुक्त 2000 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये। कार्यक्रम में बस्तर व सरगुजा संभाग में नियुक्त 20 शिक्षकों को प्रतीक स्वरूप नियुक्ति पत्र प्रदान किया। वही राजीव युवा मितान क्लब में बेहतर काम करने वाले 5 क्लबो को शाल और श्रीफल देकर समान्नित किया गया।

गौरतलब है कि राज्य गठन के बाद पहली बार शिक्षकों की सीधी भर्ती की गई है। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा मार्च 2019 में व्याख्याता शिक्षक एवं सहायक शिक्षक के 14580 पदों पर सीधी भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया था। विज्ञापित पदों के विरुद्ध 10834 अभ्यर्थियों को नियुक्ति प्रदान की जा चुकी है। वर्तमान में बस्तर व सरगुजा संभाग के लिए 12489 व्याख्याता, शिक्षक एवं सहायक शिक्षक के पदों में सीधी भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया। व्याख्याता की नियुक्ति के पश्चात मुख्यमंत्री निवास में 12 अगस्त 2023 को 232 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया था। इसी प्रकार शिक्षकों के विज्ञापित 5772 पदों में से 3449 पदों के लिए अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र जारी किया जा रहा है। इनमें से 2000 अभ्यर्थियों को आज एक साथ नया रायपुर स्थित राजीव युवा मितान सम्मेलन में नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।

Leave a Reply

Next Post

जिले के सभी मतदाताओं को मतदान करने का अनुरोध करता हूं : कलेक्टर नरेंद्र दुग्गा

शेयर करे      छत्तीसगढ़ रिपोर्टर एमसीबी (सरगुजा) — एमसीबी जिले के कलेक्टर नरेंद्र कुमार दुग्गा शनिवार को स्वामी आत्मानंद स्कूल मनेंद्रगढ़ में आयोजित स्वीप के अंतर्गत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में शामिल हुए। सेल्फी जोन में फोटो खींचाने के साथ मतदान संकल्प बोर्ड में कलेक्टर ने स्लोगन लिखा कि सभी एमसीबी […]

You May Like

शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार....|....दुर्ग पुलिस का हाई-टेक कदम....|....इलाज के बहाने पिलाई नशीली दवा....|....छह महीने की बच्ची को दो बार फर्श पर पटका, हालत गंभीर....|....रणथम्भौर का टाइगर 'जय' अब भी जंगल का राजा....|....मध्यप्रदेश के 13 पदों पर आईएएस अवार्ड के लिए दिल्ली में हुई डीपीसी....|....किताबों में देरी से निपटने के लिए ई कंटेंट तैयार....|....विंटर एक्शन प्लान से धुलेगा प्रदूषण!....|....काबू में आया धनराज: लगे तीन इंजेक्शन, हथिनी को देखने के बाद बिदक गया था....|....बढ़ता प्रदूषण भी आपकी हड्डियों को कर रहा है कमजोर