मलेरिया से पांच साल की बच्ची की हुई मौत, परिजनों में शोक की लहर

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

जगदलपुर 13 जुलाई 2024। जगदलपुर के मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में शुक्रवार की शाम बीजापुर से रेफर आई एक पांच वर्षीय बच्ची की मलेरिया से मौत हो गई। बच्ची की मौत के साथ ही परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। सभी का रो रोकर बुरा हाल है। मामले की जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि बीजापुर निवासी दीक्षिता रेंगा पांच वर्ष को मलेरिया होने के कारण उसके परिजन उसे बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल बीजापुर ले गए। बच्ची की खराब हालत को देखते हुए जिला अस्पताल से डॉक्टरों ने उसे मेकाज रेफर कर दिया। मेकाज पहुंचने से पहले ही बच्ची की हालत काफी खराब थी। यहां इलाज के दौरान बच्ची ने दम तोड़ दिया। 

रोजाना आ रहे मलेरिया के मरीज
बताया जा रहा है कि बरसात आने के साथ ही शहरी के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों से लगातार मलेरिया के मरीज बढ़ रहे है, देखा जाए तो मेकाज में रोजाना दो से तीन मरीज मलेरिया से पीड़ित आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि बस्तर जिले के अंदुरुनी इलाकों में मलेरिया के काफी संख्या में मरीज मेकाज आ रहे हैं। जब स्थिति खराब होती है तो उन्हें उपचार के लिए रेफर कर दिया जाता है। 

Leave a Reply

Next Post

'अटल बिहारी वाजपेयी भी आपातकाल लगा देते..', इमरजेंसी के बचाव में उतरे शिवसेना यूबीटी नेता संजय राउत

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 13 जुलाई 2024। शिवसेना यूबीटी नेता संजय राउत ने कांग्रेस सरकार द्वारा साल 1975 में देश में आपातकाल लागू करने के फैसले का बचाव किया है। गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने शुक्रवार को 25 जून को संविधान हत्या दिवस के रूप में मनाने का […]

You May Like

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन: भारत दौरे पर आएंगे चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग....|....नशे से दूर रहकर युवा अपनी ऊर्जा राष्ट्र निर्माण में लगाएं - राज्यपाल श्री डेका....|....आईआरसीटीसी होटल मामला: लालू-राबड़ी और तेजस्वी पर आरोप तय....|....31 साल बाद फिर सुर्खियों में झिरन्या....|....33 साल प्लॉट का इंतजार और आज सब्र टूटा....|....सागर जहरीली शराब कांड : आरोपियों पर प्रशासन ने कसा शिकंजा....|....रात में सड़क पर मौत बनकर खड़ा था दंतैल, सामने आते ही युवक को कुचला....|....हॉस्टल से निकला 9 साल का मासूम फिर नहीं लौटा....|....सीएम विष्णुदेव साय समेत मंत्रियों ने किया 80s रेट्रो एआई ट्रेंड....|....25 सालों में मोदी ने गोधरा से लेकर जेन जी आंदोलन तक का सफर तय किया - कांग्रेस