​पटना में दर्दनाक सड़क हादसा, जेसीबी और ऑटो की टक्कर में 7 लोगों की मौत, एक घायल

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

पटना 16 अप्रैल 2024। बिहार की राजधानी पटना में एक दर्दनाक हादसा हो गया है, जहां पर अनियंत्रित ऑटो ने काम पर लगी एक क्रेन में टक्कर मार दी। इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। मृतकों में तीन महिला और चार पुरुष शामिल हैं। वहीं, एक अन्य युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, घटना जिले के कंकड़बाग थाना क्षेत्र के राम लखन पथ की है। बताया जा रहा है कि मंगलवार की सुबह एक ऑटो जीरोमाइल की तरफ जा रहा था तभी कंकड़बाग थाना क्षेत्र के राम लखन पथ पर ऑटो मेट्रो के काम में लगी क्रेन से टकरा गया। इस हादसे में सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि एक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया है। हादसा इतना भयानक था कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। वहीं, घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी की स्थिति हो गई।

इधर, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई है। हादसे के वक्त ऑटो पर 8 लोग सवार थे और सभी बस पकड़ने के लिए बैरिया बस स्टैंड जा रहे थे।

Leave a Reply

Next Post

पश्चिम बंगाल सरकार ओडिशा में बस हादसे के प्रभावितों को पूरी सहायता करेगी: ममता बनर्जी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कोलकाता 16 अप्रैल 2024। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पड़ोसी राज्य ओडिशा में हुई बस दुर्घटना पर मंगलवार को दुख प्रकट किया और कहा कि उनकी सरकार इस हादसे के प्रभावितों को सहायता प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि इस दुर्घटना में पश्चिम बंगाल के […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज