एशियाई चैंपियन बांग्लादेश के खिलाफ आज अभियान शुरू करेगा भारत; पांच बार की विजेता है टीम इंडिया

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 20 जनवरी 2024। गत विजेता भारत शनिवार को बांग्लादेश के खिलाफ अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत करने जा रहा है। भारत सिर्फ पिछला चैंपियन ही नहीं बल्कि इस टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम भी है। उदय सहारन की कप्तानी में खेल रही पांच बार की विजेता भारतीय टीम का बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबला आसान नहीं होगा। यह वही बांग्लादेश की टीम है, जिसने बीते वर्ष नवंबर में उदय सहारन की टीम को एशिया कप के सेमीफाइनल में चार विकेट से हराया था। भारतीय टीम इस हार का बदला जरूर लेना चाहेगी।

शीर्ष तीन टीमें पहुंचेंगी सुपर सिक्स में
भारत ने यह विश्व कप सबसे पहली बार 2002 में मोहम्मद कैफ की कप्तानी में जीता था। इसके बाद उसने यह कप 2008, 2012, 2018, 2022 में जीता। भारत ग्रुप ए में है। बांग्लादेश के अलावा इस ग्रुप में आयरलैंड और अमेरिका की टीमें हैं। ग्रुप में शीर्ष तीन स्थानों पर रहने वाली टीमें सुपर सिक्स में प्रवेश करेंगी। सुपर सिक्स के दो ग्रुपों में शीर्ष दो स्थानों पर रहने वाली टीमों को सेमीफाइनल में प्रवेश मिलेगा।

उदय, मुशीर, अर्शिन पर रहेंगी निगाहें
भारतीय टीम में महाराष्ट्र के मुशीर खान, अर्शिन कुलकर्णी, विकेट कीपर ए अविनाश, उपकप्तान सौम्य कुमार पांडे जैसे क्रिकेटर हैं। आईपीएल में अविनाश को चेन्नई सुपरकिंग्स और अर्शिन को लखनऊ ने पहले ही अपने साथ जोड़ लिया है। पंजाब के लिए खेलने वाले और राजस्थान से ताल्लुक रखने वाले उदय सहारन पिछली तीन पारियों में बड़ी पारियां खेल चुके हैं। इनमें द. अफ्रीका के खिलाफ शतक भी शामिल है। अंडर-19 चैलेंजर ट्रॉफी में उन्होंने 99 की औसत से 297 रन बनाए थे, जिसमें चार अर्धशतक भी शामिल हैं। वहीं सरफराज खान के छोटे भाई मुशीर खान घरेलू क्रिकेट में 89.33 की औसत से 268 रन बना चुके हैं।

फॉर्म में है टीम
अच्छी बात यह है कि टीम की वर्तमान फॉर्म भी अच्छी चल रही है। द. अफ्रीका में खेली गई त्रिकोणीय सीरीज में भारत ने अपने चारों मैच जीते। द. अफ्रीका के खिलाफ फाइनल बारिश के चलते धुल गया। भारत ने विश्व कप के अपने अंतिम वॉर्मअप मैच में ऑस्ट्रेलिया को भी हराया है।

दोनों टीमें
भारत: आदर्श सिंह, अर्शिन कुलकर्णी, मुशीर खान, उदय सहारन (कप्तान), प्रियांशु मोलिया, सचिन दास, मुरुगन अभिषेक, अरवेल्ली अवनीश (विकेटकीपर), नमन तिवारी, राज लिंबानी, सौम्य पांडे, आराध्या शुक्ला, इनेश महाजन, धनुष गौड़ा, रुद्र पटेल, प्रेम देवकर, मोहम्मद अमान, अंश गोसाईं।

बांग्लादेश: अशिकुर रहमान शिबली (विकेटकीपर), आदिल बिन सिद्दीक, जिशान आलम, चौधरी मोहम्मद रिजवान, अरिफुल इस्लाम, अहरार अमीन, मोहम्मद शिहाब जेम्स, महफुजुर रहमान रब्बी (कप्तान), शेख पावेज जिबोन, मोहम्मद रफी उज्जमान रफी, वासी सिद्दीकी , रोहनात दौला बोर्सन, मारुफ मृधा, एमडी इकबाल हुसैन एम्मन, अशरफुज्जमान बोरान्नो।

Leave a Reply

Next Post

75वें गणतंत्र दिवस की परेड होगी महिला केंद्रित, शंख-नगाड़ों के साथ 100 महिलाएं करेंगी आगाज

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 20 जनवरी 2024। देश के 75वें गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ पर निकलने वाली परेड काफी हद तक महिला केंद्रित होगी। ‘विकसित भारत और भारत-लोकतंत्र की मातृका’ थीम पर होने वाली परेड का पहली बार आगाज 100 महिला कलाकार शंख, नगाड़ा और अन्य पारंपरिक […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप