‘दिल्ली को कूड़े से आजादी’ सफाई अभियान की शुरुआत’, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लगाई झाड़ू

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 01 अगस्त 2025। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को दिल्ली सरकार के महीने भर चलने वाले स्वच्छता अभियान ‘दिल्ली को कूड़े से आजादी’ की शुरुआत झाड़ू लगाकर की। सीएम ने अभियान के तहत आईएसबीटी कश्मीरी गेट स्थित महिला एवं बाल विकास कार्यालय में साफ-सफाई की। वहीं, दिल्ली के मेयर राजा इकबाल सिंह और भाजपा नेता सतीश उपाध्याय ने दिल्ली के अरबिंदो मार्केट, ग्रीन पार्क क्षेत्र में स्वच्छ भारत मिशन में भाग लिया। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, “दिल्ली की व्यवस्था सुधारने का दम दिखाने वाली पिछली सरकारों ने इन कार्यालयों के लिए कुछ नहीं किया। मेरा यहां पहला दौरा है, इतनी महत्वपूर्ण समिति और विभाग की दुर्दशा देखकर मैं हैरान हूं। उन्हें अपना शीशमहल बनाने से फुर्सत नहीं मिली। हम अपने सभी विभागों के लिए नए कार्यालय बनाएंगे। एक बिल्कुल नया दिल्ली सचिवालय बनाया जाना चाहिए, जिसमें हर विभाग के लिए जगह हो। हम आज ही इसकी प्रक्रिया शुरू कर देंगे।

सीएम रेखा गुप्ता ने कश्मीरी गेट पर भी ने झाड़ू लगाई। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों से सुझाव प्राप्त किए और अधिकारियों को व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। अगस्त का पूरा महीना, दिल्ली में स्वच्छता के जन-आंदोलन का साक्षी बनेगा।

मेयर राजा इकबाल सिंह ने कहा, “दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्लीवासियों से पूरी दिल्ली को स्वच्छ बनाने के मिशन को आगे बढ़ाने की अपील की। दिल्ली नगर निगम ने दिल्ली को कूड़े से मुक्त करने के लिए यह पहल की। इसके तहत सभी लोग इस स्वच्छता अभियान में हिस्सा ले रहे हैं। भाजपा नेता सतीश उपाध्याय ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी ने जब शपथ ली थी तो उन्होंने देशवासियों से आग्रह किया था कि स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन का आधार बनाएं। देश स्वच्छ रहेगा तभी स्वस्थ रहेगा। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 1 अगस्त से लेकर 30 अगस्त तक दिल्ली को कूड़े से आजाद करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा है कि हम दिल्ली के एक-एक कोने को साफ करेंगे, दिल्ली को साफ-सुथरा बनाएंगे और यहां की हवा को स्वच्छ बनाएंगे। मैं एमसीडी और दिल्ली की मुख्यमंत्री का इस अभियान के लिए धन्यवाद करता हूं।”

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण पर गरमाई सियासत: वामपंथी दलों के सांसदों ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को लिखा खत

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 01 अगस्त 2025। छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण और मानव तस्करी मामले में सियासत गरमाई हुई है। इसकी चिंगारी अब दिल्ली तक पहुंच गई है। विपक्षी दल इस मामले को लेकर केंद्र और राज्य सरकार को घेरने में लगा है। अल्पसंख्यकों को लेकर उन पर जमकर आरोप लगाये […]

You May Like

जीपीएम में सर्राफा व्यापारी हत्याकांड में दो और बदमाश गिरफ्तार, तीन प्रदेशों की पुलिस; झारखंड से दबोचे....|....साय कैबिनेट के सात बड़े फैसले: किसानों को 15 हजार प्रति एकड़ सहायता, 240 ई-बसें और पावर कंपनी के IPO को मंजूरी....|....कोसी में पलटी किसानों से भरी नाव, सात ने तैरकर बचाई जान; चार अब भी लापता, जारी है तलाश....|....राज्य दर्जे की बहाली पर सियासी पारा चढ़ा: फारूक अब्दुल्ला बोले- वादा पूरा करेंगे पीएम मोदी, इंतजार जारी....|....यूपी में 25 सेकंड में डबल मर्डर: लगातार मिलती रहीं धमकियां, न मिली सुरक्षा, इसलिए बढ़ी हिस्ट्रीशीटर की हिम्मत....|....भारत के बाद पाकिस्तान ने भी एशियाई खेलों के लिए टीम की घोषणा की; साहिबजादा को बनाया कप्तान....|....पीएम मोदी के रिकॉर्ड कार्यकाल पर कांग्रेस हमलावर, सुरजेवाला बोले- जनता पर महंगाई की दोहरी मार पड़ी....|....जोहानिसबर्ग के क्लीवलैंड में गोलीबारी, 12 लोगों की मौत और नौ घायल; मृतकों का बढ़ सकता है आंकड़ा....|....मानसून आने वाला है सरकार अतिशेष धान का निराकरण नहीं कर पाई - कांग्रेस....|....उज्ज्वला योजना में सब्सिडी वाले सिलेंडर की संख्या 9 से घटाकर 4 करना महंगाई से जूझ रही गरीब जनता के साथ अन्याय