जेल में बंद भाइयों की कलाइयां नहीं होगी सुनी, सभी जेलों में मनाया जाएगा रक्षा बंधन, बहनें बांधेंगी राखी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 18 अगस्त 2024। सलाखों के पीछे कैद भाइयों की कलाइयां सुनी नहीं होगी। बहने जेल में ही अपने भाइयों को राखी बांध सकती हैं। पिछले साल की तरह इस साल भी सलाखों के पीछे कैद भाई अपने बहनों के साथ धूमधाम से रक्षा बंधन का त्यौहार मना सकेंगे। रायपुर केंद्रीय जेल समेत छत्तीसगढ़ के सभी जेलों में रक्षा बंधन का त्यौहार धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके लिए नियम भी लागू किया गया है। साथ ही सुरक्षा के भी कड़ी इंतजाम किया गया है। दरअसल, रक्षा बंधन के पर्व पर जेलों में भारी भीड़ होने की वजह से नियमों का उल्लंघन होता है। जेल में लगी भीड़ को नियंत्रित करने में जेल प्रशासन के पसीने छूट जाते हैं। ऐसे में नियम भी लागू किया गया है। साथ ही सुरक्षा के भी कड़ी इंतजाम किया गया है। त्यौहार को देखते हुए जेल प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी। सुरक्षा को लेकर व्यवस्थाएं भी की जा रही है। 

जेल मुख्यालय ने जेल में रक्षा बंधन त्यौहार का आयोजन की अनुमति दे दी है। इसके बाद से तैयारियां शुरू हो गई है। कैदियों को राखी बांधने के लिए आने वाली उनकी बहनों और स्वजनों की संख्या, आयोजन पर होने वाले व्यय, सुरक्षा की व्यवस्था को ध्यान में रखा गया है। अपने भाइयों के लिए बहनों को 100 ग्राम सूखी मिठाई और राखी लाने की अनुमति है। सूखी मिठाई और राखी की जांच के बाद ही बहनों को जेल अंदर जाने की अनुमति है, बिना जांच के अंदर नहीं जा सकते। इसके साथ ही जेल के भीतर बंदी के परिवार के तीन लोगों को ही मिलने की अनुमति होगी।

Leave a Reply

Next Post

रायपुर में बनेगा 'दिव्यांगजन पार्क': राज्य सरकार ने पांच एकड़ जमीन देने की घोषणा,राजनांदगांव में होगी ये सुविधा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 18 अगस्त 2024। केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। उन्होंने रायपुर के बीटीआई मैदान में 17वें ‘दिव्य कला मेला’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने रायपुर में जमीन मिलने पर दिव्यांगजन पार्क निर्माण कराने की घोषणा की। इस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव […]

You May Like

परेड में दिखेगी 'नक्सल' पर विजय की झलक....|....शिमला से रामपुर के लिए सप्ताह में तीन दिन शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा....|....शीतला माता मंदिर में बेकाबू ट्रक का तांडव....|....सूदखोरों से परेशान कैटरिंग कारोबारी लापता....|....9 शहीद पुलिसकर्मियों को सीएम मोहन यादव का नमन....|....महानदी के तट पर बसी प्राचीन दक्षिण कोसल की राजधानी सिरपुर अब विश्व पर्यटन मानचित्र पर बनाएगी विशिष्ट पहचान....|....सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ नगर निगम का 'रोता हुआ रावण'....|....उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में दरार, गुणवत्ता पर उठे सवाल....|....दशहरे की रात बनी काल, सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल....|....प्रवीण-आयुष और सचिन खिलारी ने जीता गोल्ड