छत्तीसगढ़ में घोटाले के आरोपी की मदद जज द्वारा करने का ईडी का दावा गंभीर, निचली अदालत में सुनवाई रुकी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 27 सितंबर 2022। सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ के नागरिक आपूर्ति निगम (नान) घोटाले के आरोपी की मदद करने के लिए सांविधानिक पद पर बैठे व्यक्तियों और हाईकोर्ट के जज के बीच संपर्क होने के ईडी के आरोपों को गंभीर करार दिया। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि यह दावा बिलकुल अलग स्तर का है, क्योंकि इसमें कथित रूप से जज किसी किस्म की बातचीत में शामिल हैं। मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) यूयू ललित की पीठ ने सोमवार को विशेष कोर्ट को मामले की आगे सुनवाई से मना करते हुए ईडी की अपील पर 12 अक्तूबर को सुनवाई तय कर दी। सीजेआई ललित ने खुद के संपूर्ण न्यायपालिका का प्रमुख होने का संदर्भ देते हुए कहा कि अपीलीय न्यायक्षेत्र के रूप में बैठने के अलावा वह अलग तरह से काम करने और सुधारात्मक प्रशासनिक कदम उठाने के लिए अधिकृत हैं। 

ईडी ने की है केस राज्य से बाहर स्थानांतरित करने की मांग
ईडी ने हाल में दावा किया था कि राज्य में सांविधानिक पदों पर बैठे कुछ घोटाले के एक खास आरोपी को बचाने के लिए हाईकोर्ट के एक जज के संपर्क में हैं। इसे देखते हुए ईडी ने धन शोधन के इस केस को छत्तीसगढ़ से बाहर स्थानांतरित करने के अलावा हाईप्रोफाइल आरोपी की अग्रिम जमानत रद्द करने की मांग की थी। ईडी ने इस बारे में संबंधित व्यक्तियों के कुछ आपत्तिजनक व्हाट्सएप चैट सील लिफाफे में पीठ को सौंपे थे।

Leave a Reply

Next Post

राहुल गांधी का पीएम मोदी पर बड़ा हमला: 'राजा के ये दो हिंदुस्तान भारत कभी स्वीकार नहीं करेगा'

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 27 सितंबर 2022। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान लोगों से मिलने के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी कफी सक्रिय नजर आ रहे हैं। फेसबुक और ट्विटर पर केंद्र सरकार के खिलाफ लगातार हमले बोल रहे हैं। फेसबुक और ट्विटर पर केंद्र […]

You May Like

परेड में दिखेगी 'नक्सल' पर विजय की झलक....|....शिमला से रामपुर के लिए सप्ताह में तीन दिन शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा....|....शीतला माता मंदिर में बेकाबू ट्रक का तांडव....|....सूदखोरों से परेशान कैटरिंग कारोबारी लापता....|....9 शहीद पुलिसकर्मियों को सीएम मोहन यादव का नमन....|....महानदी के तट पर बसी प्राचीन दक्षिण कोसल की राजधानी सिरपुर अब विश्व पर्यटन मानचित्र पर बनाएगी विशिष्ट पहचान....|....सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ नगर निगम का 'रोता हुआ रावण'....|....उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में दरार, गुणवत्ता पर उठे सवाल....|....दशहरे की रात बनी काल, सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल....|....प्रवीण-आयुष और सचिन खिलारी ने जीता गोल्ड