प्रिटी जिंटा ने बताई दिव्यांग की मदद न करने की वजह, बोली- मैं शांत रही क्योंकि…

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिलली 10 अप्रैल 2023। अभिनेत्री-उद्यमी प्रिटी जिंटा ने मुंबई की अपनी हाल की यात्रा के दौरान दो मौकों पर कथित तौर पर परेशान किए जाने के बारे में बात करते हुए कहा कि इन घटनाओं ने उन्हें हिलाकर रख दिया है। इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में प्रिटी जिंटा ने लिखा कि एक महिला ने उनकी बच्ची जिया के साथ तस्वीर लेने की कोशिश की, लेकिन जब उन्होंने ‘विनम्रता’ से मना कर दिया, तो महिला ने ‘अचानक मेरी बेटी को अपनी बाहों में जकड़कर चुंबन ले लिया और यह कहती हुई चली गई कि कितनी प्यारी बच्ची है।

अभिनेत्री ने लिखा, ‘‘वह महिला एक आलीशान इमारत में रहती है और संयोग से वह बगीचे में थी जहां मेरे बच्चे खेल रहे थे। अगर मैं कोई सैलिब्रिटी (हस्ती) नहीं होती तो शायद बुरी तरह प्रतिक्रिया देती, लेकिन मैं शांत रही क्योंकि मैं कोई विवाद नहीं खड़ा करना चाहती थी।’’IPL टीम ‘किंग्स इलैवन पंजाब’ की सह-मालिक प्रिटी जिंटा ने दूसरी घटना के बारे में बताया कि वह एयरपोर्ट जा रही थी, तभी एक दिव्यांग व्यक्ति ने उनसे पैसे मांगे, लेकिन नकदी न होने की वजह से वह पैसे नहीं दे पाईं तो वह व्यक्ति ‘उग्र’ हो गया।

उन्होंने लिखा, ‘वह दिव्यांग व्यक्ति मुझे रोकने की कोशिश कर रहा था। वर्षों से वह मुझसे पैसे मांगता रहा है और जब मैं दे सकती थी तो मैंने दिए। इस बार जब उसने पैसे मांगे तो मैंने कहा माफ कीजिए आज मेरे पास नकद पैसे नहीं हैं, सिर्फ क्रैडिट कार्ड है।’’ अभिनेत्री ने उनकी कार का पीछा करते हुए दिव्यांग का वीडियो शेयर किया और लिखा, ‘‘मेरे साथ बैठी महिला ने उसे अपने पर्स से कुछ पैसे दिए। उसने वह पैसे वापस महिला के पास फैंक दिए क्योंकि उसे वह काफी नहीं लगे और उग्र बर्ताव करने लगा।

Leave a Reply

Next Post

पुरानी टीम के खिलाफ अकेले लड़े शिखर धवन, पंजाब-हैदराबाद के महंगे खिलाड़ियों का शर्मनाक प्रदर्शन

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 10 अप्रैल 2023। पंजाब किंग्स की टीम लगातार दो मैचों में जीत हासिल करने के बाद हैदराबाद में हार गई। उसकी जीत का क्रम सनराइजर्स हैदराबाद ने रोक दिया। दो मैचों में पूरी ताकत से खेलने वाले पंजाब के खिलाड़ियों को देखकर ऐसा लग […]

You May Like

राज्यपाल डेका ने न्यायाधिपति कृष्न राम महापात्र को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की दिलाई शपथ....|....रायगढ़ में शोरूम यार्ड से 4 एक्टिवा चोरी; आरोपी गिरफ्तार....|....दिल्ली पीजी हादसे में दुर्ग के युवराज की मौत....|....वैशाली-सारण में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे सम्राट चौधरी....|....वन नेशन-वन इलेक्शन लागू करने पर जोर....|....इंदौर: वार्ड 60 के बाद 58 में भी टले निकाय उपचुनाव, वोटर लिस्ट में मिली गड़बड़ी....|....विधायक रामेश्वर बोले- काजी कैंप में मिसाइल गिरा दो....|....हिमाचल में बारिश का कहर: 85 सड़कें बंद....|....राहुल गांधी पर केस दर्ज कराने वाले अमित कुमार पर एससी समाज से न होने का आरोप, वाल्मीकि समाज भड़का....|....सीबीआई कोर्ट का फैसला; फर्जी दस्तावेज और पासपोर्ट मामले में आचार्य बालकृष्ण बरी