पुरी तट पर रेत कलाकार सुदर्शन ने अभिनेता धर्मेंद्र को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

भुवनेश्वर 25 नवंबर 2025। ओडिशा के प्रसिद्ध रेत कलाकार और पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित सुदर्शन पटनायक ने पुरी तट पर सोमवार को दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र जी को एक अछ्वुत रेत कलाकृति के माध्यम से भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। पटनायक ने महान अभिनेता के प्रति राष्ट्र के गहरे सम्मान एवं प्रशंसा को दर्शाती हुई कलाकृति के साथ एक भावपूर्ण संदेश भी उकेरा, ‘धर्मेंद्र जी की आत्मा को शांति मिले, एक युग का अंत।’ श्री पटनायक ने लगभग छह टन रेत का उपयोग करके पांच फुट लंबी रेत की मूर्ति बनाई, जिसमें धर्मेंद्र जी की गरिमापूर्ण और करिश्माई व्यक्तित्व को खूबसूरती के साथ उकेरा गया।

पटनायक के सैंड आर्ट इंस्टीट्यूट के छात्रों ने भी इस शानदार कलाकृति को बनाने में सहायता की। रेत कलाकार ने टिप्पणी किया कि बॉलीवुड के‘ही-मैन’धर्मेंद्र जी ने छह दशकों में 300 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया। वह अपने अभिनय, आकर्षक व्यक्तित्व और बहुमुखी प्रतिभा से सबके दिलों पर छा गये।

शोले, फूल और पत्थर तथा चुपके चुपके जैसी फिल्मों में उनके यादगार प्रदर्शनों ने एक अविस्मरणीय प्रभाव छोड़ा।‘कुत्ते, कमीने, मैं तेरा खून पी जाऊंगा!’और‘बसंती इन कुत्तों के सामने मत नाचना!’जैसे संवाद पीढि़यों तक गूंजते रहेंगे।  पटनायक ने कहा, ‘धर्मेंद्र जी सिर्फ एक अभिनेता नहीं हैं, वह लाखों लोगों के लिए एक भावना हैं। यह कलाकृति भारतीय सिनेमा में उनके बेजोड़ योगदान को विनम्र श्रद्धांजलि है।’

Leave a Reply

Next Post

मेरठ हत्याकांड: नीले ड्रम वाली मुस्कान ने बेटी को दिया जन्म, आज है पति सौरव का जन्मदिन

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मेरठ 25 नवंबर 2025। उत्तर प्रदेश के मेरठ में चर्चित नीले ड्रम हत्याकांड की मुख्य आरोपी मुस्कान रस्तोगी ने सोमवार को बेटी को जन्म दिया। यह संयोग ही है कि यह दिन उसके मृत पति सौरभ राजपूत का जन्मदिन भी था। जेल में बंद मुस्कान को […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान