पंजाब और हरियाणा में बाढ़ से अब तक 57 की मौत, 518 गांव चपेट में, भारी बारिश का अलर्ट

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

चंडीगढ़ 16 जुलाई 2023। पंजाब और हरियाणा में बाढ़ का पानी धीरे-धीरे उतरने लगा है लेकिन दोनों राज्यों के अब भी 518 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। दोनों राज्यों में बाढ़ के चलते अब तक 57 लोगों की जान गई है। हरियाणा में 24 घंटे में 403 नये गांव और पंजाब में 115 गांवों में पानी भर गया है। हरियाणा के 1385 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। मौसम विभाग ने पंजाब और हरियाणा में चार दिन भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। विभाग ने लोगों को सावधान रहने को कहा है। जलभराव के कारण शनिवार को दोनों राज्यों में आठ और लोगों की मौत हो गई। फिरोजपुर में गांव नौव बहराम शेर सिंह वाला की तरफ सतलुज पर बने पुल के ऊपर से बह रहे पानी में पांव फिसलने से एक युवक नदी में गिर गया। जब वह खुद को बचाने के लिए हाथ-पांव चला रहा था तो बाहर खड़े लोग उसका वीडियो बना रहे थे। 

मृतक की पहचान जगदीश सिंह के रूप में हुई है। वहीं, पटियाला की बड़ी नदी के किनारे शौच करने गए 16 साल के किशोर मांगव पैर फिसलने से नदी में जा गिरा और डूबने से उसकी मौत हो गई है। वहीं करनाल के रसूलपुरा कलां गांव में साइकिल पर जा रहे दो किशोर तालाब में गिर पड़े। इसमें 13 साल के सावन की मौत हो गई। कुरुक्षेत्र के गांव गुढ़ा में पशुपालक वीर सिंह की डूबने से मौत हो गई।

तीन अन्य लोगों की भी जान गई है जबकि तीन लोग लापता हैं। सिरसा में पनिहारी, मुसाहिब वाला, व रंगा में चार जगह तटबंध टूटा है, यहां घग्गर का जलस्तर 48 हजार क्यूसेक से अधिक पहुंच गया है। पंजाब में 25 हजार से अधिक लोग बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से निकाले जा चुके हैं जबकि 3300 अभी भी राहत शिविरों में हैं। 

हरियाणा में 43833 प्रभावितों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है। जालंधर के 60, संगरूर में 16, फिरोजपुर में 15 और फाजिल्का में 10 गांवों के अलावा अन्य जिलों के 15 गांव बाढ़ के प्रभाव से बाहर नहीं आ पाए हैं। राजस्व विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक अब तक बारिश व बाढ़ के कारण 29 की मौत हो चुकी है, जबकि तीन लापता हैं।

लोगों और पशुओं की सेहत पर सरकार का फोकस

पंजाब में अभी तक पटियाला, जालंधर, कपूरथला, पठानकोट, तरनतारन, फिरोजपुर, फतहेगढ़ साहिब, फरीदकोट, होशियारपुर, रूपनगर, मोगा, लुधियाना, मोहाली और संगरूर जिले बाढ़ का सामना कर हैं। ऐसे में सरकार का फोकस अब लोगों और जानवरों की सेहत पर है। पशु पालन विभाग ने पशुओं के टीकाकरण मुहिम तेज की है। वहीं लोगों के लिए लगाए जा रहे मेडिकल कैंपों की संख्या बढ़ा दी है।

विभाग के मुताबिक बाढ़ के कारण बीमार हुए 2862 पशुओं का अब तक इलाज किया गया है, जबकि 11672 पशुओं का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में काम कर रही हैं। इस समय 359 रैपिड रिस्पांस टीमें कार्यशील हैं जबकि बाढ़ प्रभावित एरिया में कैंपों की संख्या 263 कर दी गई है। सूबे में कुल 164 राहत कैंप चल रहे हैं। सबसे अधिक 56 राहत कैंप जालंधर जिले में हैं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को खाना व अनाज मुहैया करवाया जा रहा है। पटियाला जिले में 52000 और रूपनगर में 20030 पैकेट लोगों को वितरित किए जा चुके हैं।

Leave a Reply

Next Post

सीएम शिंदे ने गठबंधन विधायकों को समान व्यवहार करने का दिया आश्वासन, राष्ट्रपति शासन पर कही यह बात

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 16 जुलाई 2023। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शनिवार को कहा कि वह यह सुनिश्चित करेंगे कि महाराष्ट्र सरकार चलाने वाले गठबंधन के तीन दलों के 200 से अधिक विधायकों में से किसी के साथ निर्वाचन क्षेत्रों के लिए धन आवंटन के मामले में कोई अन्याय […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप