तालिबान: अमेरिका का साथ देने वालों को घर-घर तलाश रहे आतंकी, सामने न आने पर परिवार वालों की कर रहे हत्या

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

काबुल 20 अगस्त 2021। अफगानिस्तान पर कब्जा जमाते ही तालिबान ने किसी से बदला न लेने का वादा किया था, लेकिन उसका यह वादा महज दुनिया की आंखों में धूल झोंकना था। तालिबानी आतंकी अफगानिस्तान में घर-घर जाकर उनकी तलाशी कर रहे हैं जो अमेरिकी फौजों के मददगार रहे हैं। सामने न आने पर तालिबान उनके परिवार वालों की हत्या तक कर रहा है। अमेरिकी सेना के सेवानिवृत्त अधिकारी रेयॉन रोजर्स ने बताया कि उन्होंने 2010 में जिस दुभाषिए के साथ काम किया था, उसे तालिबानियों ने काबुल एयरपोर्ट पर पकड़ लिया और पूर्व अफगानी कमांडर को मार दिया। 

पत्रकारों की हत्या कर रहा तालिबान 

अफगानिस्तान में विदेशी मीडिया हाउस के लिए काम करने वाले पत्रकारों को भी तालिबान अपना निशाना बना रहा है।तालिबान ढूंढ रहा है। कुछ आतंकियों ने उसके घर में जाकर तलाशी भी ली। पत्रकार के न मिलने पर परिवार के एक सदस्य की हत्या भी कर दी गई। इससे पहले भारत के पुलित्जर अवार्ड विजेता दानिश सिद्दकी की हत्या भी तालिबान ने की थी। इसके अलावा अमदादुल्लाह हमदर्द की भी दो अगस्त को हत्या कर दी गई थी। 

मौत का मैदान अफगानिस्तान 

अफगानिस्तान में दो दशकों से छिड़ी जंग में करीब 2.41 लाख लोग जान गवां चुके हैं। अमेरिका के ब्राउन यूनिवर्सिटी की ताजा रिपोर्ट कॉस्ट्स ऑफ वार (युद्ध की कीमत) शीर्षक से प्रकाशित रिपोर्ट में बताया गया है कि अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच पहाड़ी क्षेत्र में 2,670 किलोमीटर की सीमा है। जहां अमेरिकी सेना ने सबसे अधिक ड्रोन हमले करने के साथ-साथ आमने-सामने की लड़ाई लड़ी है। इस लड़ाई में अफगानिस्तान और पाकिस्तान सीमा के बीच 71,344 स्थानीय लोगों की मौत हुई है। इसमें से 47,245 स्थानीय लोगों की मौत अफगानिस्तान में जबकि 24,099 लोगों की मौत पाकिस्तान में हुई है।

Leave a Reply

Next Post

सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार के खिलाफ 15 दलों की आज बुलाई बैठक, आप और बसपा को न्योता नहीं

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 20 अगस्त 2021। केंद्र के खिलाफ विपक्षी एकजुटता दिखाने के लिए आज कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के नेतृत्व में बैठक बुलाई गई है। बैठक में 15 दल शामिल होंगे। बैठक शाम पांच बजे वर्चुअली तौर पर आयोजित होगी। बंगाल की मुख्यमंत्री ममता […]

You May Like

स्पेशल कैंपेन 6 के अंतर्गत एसईसीएल ने निर्धारित लक्ष्यों को किया पार, स्क्रैप निपटान से अर्जित किए ₹26.17 करोड़....|....आदिवासी मुख्यमंत्री के राज में बैगा जनजाति के बच्चे कुपोषण से मर रहे: दीपक बैज....|....शेयर बाजार में कमाई का नया मंत्र, मजबूत कंपनियों पर दांव से बनेगी रिटर्न की राह....|....ईएलजीआई की एबी सीरीज़ से औद्योगिक तकनीक को नई दिशा....|....कोल इंडिया के स्थापना दिवस में भाग लेने के लिए 1 नवंबर को कोलकाता जाएंगे कामरेड हरिद्वार....|....बैलेट पेपर की दुहाई देने वाली कांग्रेस बैलेट पेपर से हुए चुनाव में भी खाता नहीं खोल सकी : मुख्यमंत्री साय....|....पायलट मच्छर को UAE का सम्मान, राष्ट्रपति ने गले लगाया....|....अभिषेक शर्मा बने नंबर-1 टी20 बल्लेबाज....|....करवा चौथ 2026: डायबिटीज-हाई बीपी की शिकार महिलाएं व्रत से पहले जान लें ये बातें, वरना बिगड़ सकती है सेहत....|....रेलवे का स्पेशल ट्रेन से इन्कार