हिजाब विवाद पर राकेश टिकैत की देशवासियों को नसीहत, हिसाब पर करें बात वरना बिक जाएगा देश

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 14 फरवरी 2022। कर्नाटक के स्कूल और कॉलेजों में हिजाब को लेकर छिड़े विवाद के बीच किसान नेता राकेश टिकैत ने टिप्पणी की है। उन्होंने हिजाब पर छिड़े विवाद को गैर-जरूरी करार दिया है। राकेश टिकैत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म कू पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘हिजाब पर नहीं, देश में बैंकों के हिसाब पर आंदोलन करो मेरे प्यारे देशवासियों। यही हालात रहे तो देश बिकते देर नहीं लगेगी और हम ऐसा होने नहीं देंगे।’ हिजाब विवाद को लेकर राकेश टिकैत की यह टिप्पणी अहम है क्योंकि वह अकसर ऐसे मुद्दों को हिंदू-मुस्लिम का मसला बताकर टालते रहे हैं।

राकेश टिकैत इससे पहले भी बैंकों के निजीकरण, धोखाधड़ी के मामलों को उठाते रहे हैं। यही नहीं बैंकों के लिए वह अगला आंदोलन करने की भी चेतावनी दे चुके हैं। खासतौर पर उत्तर प्रदेश में चुनाव के बीच हिजाब विवाद को लेकर राकेश टिकैत की यह टिप्पणी अहम है। इससे पहले राज्य में प्रथण चरण के मतदान के दौरान भी राकेश टिकैत ने हिंदू मुसलमान की राजनीति का दौर समाप्त होने की बात कही थी। राकेश टिकैत ने लिखा था, ‘पश्चिम यूपी में अब आपस में बांटने, झगड़ने, मुद्दाविहीन राजनीति करने के दिन लद गए। किसानों-कमेरों और ग्रामीण जनता ने नफरत को नकार मुद्दों पर वोट डाले, आगे भी डालेंगे। ये आंदोलन की देन है। लोकतंत्र की मजबूती और बेलगाम सरकारों पर अंकुश के लिए आंदोलन भी जरूरी है।’

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दूसरे राउंड के लिए आज मतदान हो रहा है। दूसरे चरण में मुरादाबाद, रामपुर, संभल, बिजनौर, सहारनपुर समेत कई जिलों की 55 सीटों पर वोटिंग हो रही है। मुस्लिम बहुल इन सीटों पर भाजपा और सपा के बीच कड़ा मुकाबला माना जा रहा है। इसके अलावा बसपा, असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम का भी प्रभाव मुरादाबाद, संभल और अमरोहा जैसे जिलों में देखने को मिल रहा है। सपा गठबंधन का मानना है कि जाट मुस्लिम मतदाताओं के ध्रुवीकरण के चलते उसे पहले और दूसरे चरण में फायदा होगा।

Leave a Reply

Next Post

नए अंदाज में संगीत रचते हैं संगीतकार गुफी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   मुंबई 14 फरवरी 2022। म्यूजिक कंपोजर गुफी हमेशा अपने नए अंदाज़ से जाने जाते हैं। म्यूजिक की दुनिया में इनका स्टाइल औरों से हट के है। उत्तर प्रदेश हाथरस के रहने वाले गुफी बॉलीवुड संगीत उद्योग में एक जाना-माना नाम होने के साथ-साथ एक महान संगीत […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप