पुलवामा हमले की बरसी: पीएम ने किया शहीदों को याद, थरूर बोले- परंपरागत शोक से जरूरी है पुनरावृत्ति रोकना

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

जम्मू 14 फरवरी 2022। देश आज 14 फरवरी 2019 को जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए हमले की तीसरी बरसी मना रहा है। इस मौके पर भयावह हमले में शहीद सीआरपीएफ के 40 जवानों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है। पीएम नरेंद्र मोदी ने शहीदों के बलिदान को याद किया है। वहीं, कांग्रेस नेता शशि थरूर ने शहीदों को सलाम के साथ ही इस मौके पर बड़ा सवाल उठाया है। पुलवामा हमले के शहीदों को सेना प्रमुख एमएम नरवणे ने भी श्रद्धांजलि दी है। आज से तीन साल पहले पुलवामा में सीआरपीएफ के जवानों की एक बस से जैश के आतंकियों ने शक्तिशाली विस्फोटक से लदी कार भिड़ा दी थी। धमाके में 40 से ज्यादा जवानों की मौत हो गई थी। हालांकि यह हमला जम्मू कश्मीर में आतंकवाद के सफाए में मील का पत्थर साबित हुआ। इसके बाद भारत ने पीओके में घुसकर एयर स्ट्राइक की और पाक आतंकियों के अड्डों को तबाह किया।

पीएम नरेंद्र मोदी ने यह कहा-
‘मैं 2019 में आज के दिन पुलवामा में शहीद हुए सभी लोगों को श्रद्धांजलि देता हूं और हमारे देश के लिए उनकी उत्कृष्ट सेवा को याद करता हूं। उनकी बहादुरी और सर्वोच्च बलिदान प्रत्येक भारतीय को एक मजबूत और समृद्ध देश की दिशा में काम करने के लिए प्रेरित करता है।’

अमर वीरों को शत शत नमन : योगी
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी ट्वीट कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने लिखा, ‘पुलवामा आतंकी हमले में बलिदान हुए मां भारती के अमर वीर सपूतों को शत-शत नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि! आप सबका बलिदान समाज पर ऋण है। आप सभी का त्याग आतंकवाद के विरुद्ध हम सभी को एकजुट करता है। जय हिंद!’

क्यों व कैसे हुआ यह हमला, विचार जरूरी : थरूर
कांग्रेस नेता शशि थरूर ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा, हमारे पुलवामा शहीद परंपराग शोक-श्रद्धांजलि से ज्यादा के हकदार हैं। यह हमला क्यों व कैसे हुआ? इस बड़ी चूक के लिए कौन जिम्मेदार था? हम यह सुनिश्चित करने के लिए क्या कदम उठा रहे हैं कि ऐसे फिर कभी न हों? शहीदों की याद में इन सवालों पर विचार माकूल होगा।’

सीएम हिमंत सरमा का आरोप थरूर ने किया सेना का अपमान 
उधर, असम के सीएम हिमंत बिश्व सरमा ने सवाल उठाने के लिए विपक्ष पर पलटवार किया है। सरमा ने ट्वीट कर कहा कि पुलवामा हमले की बरसी पर विपक्ष ने फिर हमारे शहीदों व एयर स्ट्राइक का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि गांधी परिवार के प्रति वफादारी दिखाने के प्रयास में उन्होंने (थरूर) सेना के साथ विश्वासघात किया है। मेरा सेना के प्रति भरोसा है। मुझे जीवन भर गालियां दीजिए, मैं परवाह नहीं करता।’ अभिनेता अनुपम खेर ने ट्वीट किया, ’14 फरवरी, 2019! पुलवामा हमले के शहीदों को मेरी हार्दिक श्रद्धांजलि। मैं इन शहीदों के परिवार के सदस्यों को भी सलाम करता हूं। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी ट्वीट कर सीआरपीएफ जवानों को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने कहा कि देश उनके सर्वोच्च बलिदान का हमेशा ऋणी रहेगा।

Leave a Reply

Next Post

ISRO ने रडार इमेजिंग सैटेलाइट किया लॉन्‍च, साल 2022 के पहले मिशन में दो अन्‍य उपग्रह भी शामिल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 14 फरवरी 2022। 25:30 घंटे की उल्टी गिनती के बाद भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने इस साल के पहले प्रक्षेपण मिशन को सोमवार को लॉन्च कर दिया। सोमवार तड़के जैसे ही सुबह के 5:59 मिनट हुए, इसरो ने सैटेलाइट ईओएस-04 का प्रक्षेपण किया। यह प्रक्षेपण आंध्र प्रदेश के […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप