विष्णु के सुशासन में कानून व्यवस्था तबाह हो चुकी है, राजनांदगांव में एक दिन में चार हत्या!

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर        

रायपुर 11 सितंबर 2025। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि विष्णु के सुशासन में कानून व्यवस्था तबाह हो चुकी है। सरकार और पुलिस के नक्कारेपन के कारण अपराधी बेलगाम हो चुके है। आदमी गाजर, मूली की तरह काटे जा रहे है। पूरे प्रदेश में रोज-रोज हो रही हत्याओं के कारण भय का माहौल है। राजनांदगांव में एक दिन में तीन हत्या हो गयी, खुलेआम धमकी देने के बाद एक व्यक्ति को मार डाला गया। राजधानी तो हत्या, लूट, बलात्कार, चाकूबाजी का गढ़ बन गई है।

गृह मंत्री अपनी संविधान के रक्षा की शपथ का उल्लंघन कर रहे है

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि दुर्ग के मंचादुर में झंडे लगाने को लेकर हुए विवाद के बाद गृह मंत्री विजय शर्मा का आचरण बेहद ही आपत्तिजनक है। गृह मंत्री ने भाजयुमो कार्यकर्ताओं को झंडा लगाने भेजकर अपने पद की मर्यादा का उल्लंघन किया है। हर व्यक्ति को अपनी आस्था के अनुसार अपने घर में अपने धर्म का प्रतीक चिन्ह झंडा आदि लगाने का अधिकार है। गृह मंत्री को यह पता लगाना था कि पुलिस के लोग उस व्यक्ति के झंडा लगाने पर क्यों आपत्ति व्यक्त कर रहे थे? वहां पर परिस्थितियां क्या थी, गृह मंत्री या तो पूर्वाग्रही होकर काम कर रहे या फिर वे खुद प्रदेश का सौहार्दय बिगाड़ना चाह रहे है।
गृह मंत्री विजय शर्मा जी को यह समझना होगा कि वे अब प्रदेश के गृह मंत्री है। भाजयुमो या बजरंग दल के कार्यकर्ता नहीं, प्रदेश की शांति और कानून व्यवस्था को बनाये रखने की जवाबदारी उनकी है। यदि उनके ही विभाग के जिम्मेदार जवान किसी कार्यवाही को कर रहे है तो उन्हें पहले उसका पता लगाना था, न कि अतिवादी चरित्र का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए भाजयुमो अध्यक्ष को वहां झंडा लगाने भेजना था, पुलिस ने इस कार्यवाही के दौरान जिस तरह की गाली-गलौच किया गृह मंत्री को उस पर ध्यान देना था।

बिलासपुर में वोट चोर, गद्दी छोड़ कार्यक्रम ऐतिहासिक रहा

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि कल बिलासपुर में वोट चोर, गद्दी छोड़ कार्यक्रम ऐतिहासिक रहा। कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने बढ़-चढ़ कर कार्यक्रम में भाग लिया। हमारे प्रभारी सचिन पायलट एवं वरिष्ठ नेतागण कार्यक्रम में शामिल रहे। पूरे देश में राहुल गांधी जी के आह्वान पर जिस प्रकार मतदाता सूची में गड़बड़ी को लेकर जो जन जागरूकता फैली है उससे वोट चोर सत्तारूढ़ दल भाजपा घबरा गई है। कांग्रेस का यह संघर्ष चुनावों की निष्पक्षता तक जारी रहेगा।

Leave a Reply

Next Post

पति से बोर होकर बेटी के बॉयफ्रेंड संग बढ़ाए रिश्ते, फिर उड़ाए 10 लाख के गहने, प्रेम में पागल मां ने रचा फिल्मी ड्रामा!

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           मुंबई 11 सितंबर 2025। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ भागने की योजना बनाई और इस प्लान को पूरा करने के लिए अपने पति के घर से करीब 10 लाख रुपए के […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप