33 साल बाद अपने गढ़ में लौटे दिग्विजय, कांग्रेस में 15 सीटों पर बनी सहमति, आज आ सकती है सूची

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 23 मार्च 2024। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मध्यप्रदेश के कांग्रेस उम्मीदवारों का इंतजार बढ़ता जा रहा है। हाल ही में दिल्ली में हुई कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में 12 से 15 नामों पर सहमति बन गई है। इसमें कई बड़े दिग्गज नेताओं के चुनावी मैदान में उतरने पर भी सहमति बनी है। कांग्रेस पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव और कांतिलाल भूरिया को भी लोकसभा चुनाव में उतार सकती है। कयास लगाए जा रहे हैं कि कांग्रेस अगली सूची आज जारी कर सकती है। कांग्रेस पार्टी को मध्यप्रदेश की 29 लोकसभा सीटों में से 28 सीटों पर प्रत्याशी घोषित करने हैं। गठबंधन समझौते के तहत एक सीट खजुराहो सपा के खाते में गई है। कांग्रेस 10 प्रत्याशियों की सूची जारी कर चुकी है। कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति में 12-15 नामों सहमति पर बन चुकी है। जबकि 3-5 सीटों पर सहमति नहीं बन पा रही है। सूत्रों का कहना है कि पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह अपने गढ़ राजगढ़ से चुनाव लड़ सकते हैं। सिंह ने 2019 का लोकसभा चुनाव भोपाल सीट से लड़ा था, लेकिन उन्हें साध्वी प्रज्ञा से हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन पार्टी इस बार उन्हें उनकी परंपरागत राजगढ़ लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा सकती है। पहले इस सीट पर पूर्व मंत्री प्रियव्रत सिंह का नाम चल रहा था। राजगढ़ में भाजपा ने रोडमल नागर को फिर से टिकट दिया है।

वहीं, गुना से सिंधिया के खिलाफ पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव को प्रत्याशी बनाया जा सकता है। हालांकि उनका नाम उनकी परंपरागत खंडवा लोकसभा सीट से भी चल रहा है। इंदौर से युवा नेता अक्षय कांति बम का नाम तय होने की भी खबर है। इसी सीट से प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के भी चुनाव लड़ने की चर्चा है। रतलाम सीट से कांतिलाल भूरिया चुनावी मैदान में उतर सकते हैं। हालांकि कांग्रेस ने अभी किसी भी नाम का एलान नहीं किया है। सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस ने सभी सीटों पर सिंगल नाम तय कर लिए हैं। उज्जैन सीट से महेश परमार, विदिशा से देवेंद्र पटेल, भोपाल सीट से अरुण श्रीवास्तव, होशंगाबाद सीट से संजय शर्मा, बालाघाट से हिना कावरे, जबलपुर लोकसभा सीट लखन घनघोरिया, दमोह सीट रंजीता गौरव पटेल, रीवा से नीलम अभय मिश्रा, शहडोल से फुंदेलाल सिंह मार्को और सागर सीट से गुड्डू राजा बुंदेला का नाम है।

दिग्विजय सिंह ने खुद को बताया प्रत्याशी

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के सीनियर नेता दिग्विजय सिंह लोकसभा चुनाव के मैदान में उतर सकते हैं। एक दिन पहले ही सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुद के चुनाव लड़ने की बात कही। शुक्रवार को उन्होंने कहा, ‘मैं चाहता था कि प्रियव्रत सिंह, हेमराज कल्पोनी, चंदर सिंह सोंधिया और रामचंद्र दांगी में से कोई चुनाव लड़े, लेकिन पार्टी ने मुझसे चुनाव लड़ने के लिए कहा है। पार्टी का आदेश मानना पड़ता है। दिग्विजय सिंह 33 साल बाद फिर से अपने गढ़ में लौटने वाले हैं। राजगढ़ लोकसभा सीट पर उन्होंने 1991 में आखिरी बार इस सीट से चुनाव लड़ा था, 1993 में वह मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे। ऐसे में करीब 33 साल बाद वह एक बार फिर अपनी पुरानी सीट से चुनाव लड़ने जा रहे हैं, दिग्विजय सिंह ने दो बार राजगढ़ लोकसभा सीट से चुनाव जीता है। राजगढ़ लोकसभा सीट पर दिग्विजय सिंह का मुकाबला भाजपा के रोडमल नागर से होगा। भाजपा ने दो बार के सांसद रोडमल नागर को तीसरी बार मैदान में उतारा है। वहीं अब दिग्विजय सिंह के मैदान में आने से राजगढ़ सीट पर मुकाबला दिलचस्प होने की पूरी उम्मीद है, क्योंकि भाजपा पिछले दो चुनावों से यहां जीत रही है। लेकिन दिग्विजय सिंह की भी इस क्षेत्र में अच्छी पकड़ मानी जाती है।

पटवारी ने भी दिए लिस्ट के संकेत

एक दिन पहले मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने संकेत दिए कि कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची बहुत जल्द आ सकती है। पटवारी ने सीईसी की बैठक के बाद कहा कि उम्मीदवारों की सूची आज रात या कल सुबह जारी की जाएगी। कांग्रेस पहली लिस्ट में बैतूल से रामू टेकाम, खरगोन से पोरलाल खरते, धार से राधेश्याम मुवेल, देवास से राजेंद्र मालवीय, मंडला से ओमकार सिंह मकराम, सतना से सिद्धार्थ कुशवाहा, छिंदवाड़ा से नकुल नाथ, सीधी से कमलेश्वर पटेल, टीकमगढ़ से पंकज अहिरवार और भिंड से फूल सिंह बरैया को मैदान में उतार चुकी है।

Leave a Reply

Next Post

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने अनिवार्य सेवा के रूप में अधिसूचित विभागों के नोडल अधिकारियों की ली बैठक

शेयर करेडाक मतपत्र से मतदान की पात्रता और प्रक्रिया की दी गई जानकारी छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 22 मार्च 2024। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने आज लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत अधिसूचित “अनिवार्य सेवाओं” के राज्य स्तरीय विभागीय नोडल अधिकारियों की आयोजित बैठक में जानकारी दी कि भारत निर्वाचन […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप