अडानी की संपत्ति जैक मॉ सेे ज्यादा, अब 25वें नंबर पर, अंबानी विश्व के 10वें सबसे अमीर

शेयर करे

50.2 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ जैक मा 26वें स्थान पर खिसके

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

नई दिल्ली 17 मार्च 2021। अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी दुनिया के अरबपतियों की सूची में चीन के जैक मा से आगे निकल गए हैं।ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक अडानी 50.9 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में अब 25वें स्थान पर हैं। इस साल उनकी नेटवर्थ 17.1 अरब डॉलर बढ़ी है। चीन के जैक मा 50.2 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ 26वें स्थान पर आ गए हैं। इस साल जैक मा की नेटवर्थ 43.7 करोड़ डॉलर घटी है।

टॉप टेन में शामिल हुए अंबानी

देश की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी एक बार फिर से दुनिया के टॉप 10 अमीरों की सूची में शामिल हो गए हैं।  ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक वह 81.8 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ 10वें स्थान पर है। इस साल उनकी नेटवर्थ में 5.08 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। मुकेश अंबानी एशिया के सबसे अमीर शख्स हैं। रिलायंस का शेयर 16 सितंबर 2020 को 2369 रुपये के रेकॉर्ड स्तर पर पहुंचा था। तब रिलायंस का मार्केट कैप 16 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया था। इसके साथ ही अंबानी की नेटवर्थ 90 अरब डॉलर पहुंच गई थी और वह दुनिया के अमीरों की सूची में चौथे स्थान पर आ गए थे। लेकिन इसके बाद रिलायंस के शेयरों में गिरावट आई।

बेजोस फिर बने सबसे बड़े रईस

ऐमजॉन के जेफ बेजोस 182 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ एक फिर दुनिया के सबसे बड़े रईस बन गए हैं। दुनिया की सबसे वैल्यूएबल ऑटो कंपनी टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क 175 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दूसरे नंबर पर खिसक गए हैं। माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स (140 अरब डॉलर) तीसरे नंबर पर हैं। फ्रांसीसी बिजनसमैन और दुनिया की सबसे बड़ी लग्जरी गुड्स कंपनी के चेयरमैन ऑफ चीफ एग्जीक्यूटिव बर्नार्ड आरनॉल्ट (125 अरब डॉलर) इस लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं।

अमेरिका का दबदबा

अमेरिकन मीडिया के दिग्गज और फेसबुक के सीईओ मार्क जकरबर्ग 106 अरब डॉलर की वेल्थ के साथ पांचवें स्थान पर हैं। जाने माने निवेशक वारेन बफे 96.4 अरब डॉलर की नेटवर्थ से साथ छठे, अमेरिकी कम्प्यूटर साइंटिस्ट और इंटरनेट उद्यमी लैरी पेज 96 अरब डॉलर के साथ सातवें, गूगल के को-फाउंडर सर्गेई बिन 92.8 अरब डॉलर के साथ आठवें, अमेरिकी बिजनसमैन और निवेशक स्टीव बाल्मर 85.8 अरब डॉलर नौवें स्थान पर हैं। दुनिया के टॉप टेन अमीरों में 8 अमेरिका के हैं।

 

Leave a Reply

Next Post

उपराज्यपाल की शक्तियां बढ़ाने लाए गए बिल के खिलाफ 'आप' ने किया प्रदर्शन, केन्द्र कर रही जनता से धोखा : केजरीवाल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           नई दिल्ली 17 मार्च 2021।  केंद्र द्वारा दिल्ली के उपराज्यपाल की शक्तियां बढ़ाने के लिए लाए गए जीएनसीटीडी बिल को लेकर शुरू हुई आम आदमी पार्टी (AAP) लड़ाई आज संसद से निकलकर सड़क तक पहुंच गई है। इस बिल के खिलाफ दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में 108 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, नकदी और सोना जब्त....|....दोस्तों के साथ मामूली झगड़ा, फिर तीन दिन बाद प्लास्टिक बैग में मिला नाबालिग का शव…पुलिसवालों पर टूट पड़ी भीड़, फूंकी गाड़ियां....|....रामनवमी में DJ बैन पर झारखंड विधानसभा में बवाल, विधानसभा में भिड़े सत्ता और विपक्ष के विधायक....|....कबीरधाम में पशु तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, चार आरोपी गिरफ्तार, सात मवेशी और दो पिकअप जब्त....|....संसद में उठा फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग का मुद्दा: खरगे के तीखे सवाल, नड्डा बोले- विपक्ष के ऐसे बयान निंदनीय....|....होर्मुज से गुजरेंगे भारतीय टैंकर: विदेश मंत्री जयशंकर और अराघची की बातचीत के बाद निकला रास्ता, मिली बड़ी राहत....|....सम्राट चौधरी के आवास पर पहली बार इतनी बड़ी बैठक; कुशवाहा और चौधरी आवास भी आ गया चर्चा में....|....शंकराचार्य बनाएंगे चतुरंगिणी सेना, शस्त्र उठाने से परहेज नहीं; गोरखपुर से शुरू होगी गविष्ठि यात्रा....|....'पड़ोसी देशों की रक्षा करेगा भारत', रक्षा राज्य मंत्री ने कहा-आतंकवाद बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे....|....महाराष्ट्र विधानसभा में बम की धमकी, बजट सत्र के बीच हड़कंप; पुलिस ने जांच शुरू की