राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की मध्य प्रदेश में एंट्री, टाइट रहेगी सिक्योरिटी

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुरैना 02 मार्च 2024। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शनिवार को मध्य प्रदेश के मुरैना में प्रवेश करेगी। आपको बता दें कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर जिला प्रशासन ने भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। यात्रा राजस्थान के धौलपुर से होते हुए मुरैना जिले में प्रवेश करेगी , बताया जा रहा है कि 2:00 बजे राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मुरैना पहुंचेगी। यहां पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं द्वारा राहुल गांधी का जोरदार स्वागत किया जाएगा। इस दौरान मुरैना में राहुल गांधी रोड शो करेंगे इसके बाद यात्रा ग्वालियर के लिए निकल जाएगी। ग्वालियर में राहुल गांधी रात्रि विश्राम करेंगे। इससे पहले रोड शो करेंगे और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे। राहुल गांधी की सुरक्षा के लिए दिल्ली से टीम ग्वालियर पहुंच गई है। राहुल गांधी की सुरक्षा के लिए सीआरपीएफ के जवान और निजी सुरक्षा गार्ड मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही स्थानीय पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

राहुल गांधी ग्वालियर के सिरोल के खुले मैदान में कैंप में रहेंगे। यहां पर उनकी सुरक्षा के लिए आठ निगरानी टावर स्थापित किए गए हैं। इन टावरों पर सुरक्षा कर्मी तैनात किए जाएंगे। राहुल गांधी ग्वालियर में हजीरा में आम सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने के बाद सिरोल स्थित विश्राम स्थल पहुंचेंगे।

Leave a Reply

Next Post

उम्मीदवारों को लेकर दीपक बैज का भाजपा पर तंज, कहा- बृजमोहन और अमर अग्रवाल को मार्गदर्शक मंडल में ना भेज दें

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 02 मार्च 2024। लोकसभा चुनाव के टिकट को लेकर बैज ने कहा कि हम शुरू से कहते आ रहे हैं कि भारतीय जनता पार्टी अपने सांसदों पर भरोसा नहीं कर रही है. पिछले समय पूरे टिकट बदले. इस समय भी पूरी टिकट चेंज करेंगे. उनको पता […]

You May Like

'अमेरिकी सेना बच्चों की हत्यारी, उनका झूठा गौरव तोड़ा'....|....'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट