शिमला में भूस्खलन की चपेट में आने दो मजदूरों की दबकर मौत, पांच ने भागकर बचाई जान

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

शिमला 06 फरवरी 2024। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के अश्वनी खड्ड में भूस्खलन की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत हो गई है। मृतकों की पहचान राकेश (31) पुत्र विलास राम बिहार और राजेश (40) पुत्र जोगेंद्र राम बिहार के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे में पांच अन्य मजदूर बाल-बाल बच गए। हादसा छोटा शिमला थाना तहत अश्वनी खड्ड के मैहली-जुन्गा मार्ग पर पेश आई। पुलिस के मुताबिक क्रशर के पास पहाड़ी से बड़ी मात्रा में भूस्खलन हुआ और दो मंजिला शेड में रह रही लेबर इसकी जद में आ गई। रात करीब 1:00 बजे हुए इस भूस्खलन से क्रशर की साइट पर हड़कप मच गया।

मलबे व पत्थरों की चपेट में आकर दो मजदूर दब गए। पांच अन्य मजदूरों ने भागकर जान बचाई। घटना की सूचना मिलते ही बचाव कार्य के लिए पुलिस, अग्निशमन, एसडीआरएफ और होम गार्ड की टीम मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे में मृतकों के शवों को मलबे से बरामद किया। घायलों में राहुल कुमार(18 ), मेघ साहनी(42), बैजनाथ राम(35 ), अशोक राम( 45) निवासी बिहार और टोनी कुमार(20 ) निवासी चंबा शामिल हैं। जिला प्रशासन ने मृतकों और घायलों को अंतरिम राहत प्रदान कर दी गई है।

उपायुक्त ने भूस्खलन की घटना के बचाव कार्य का लिया जायजा
वहीं, उपायुक्त अनुपम कश्यप ने मंगलवार को भूस्खलन की  सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर घटनास्थल पर बचाव कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने घटना में सुरक्षित निकले मजदूरों से बातचीत की और उनके साथियों की इस हादसे में मृत्यु हो जाने पर उन्हें ढांढस बंधाया।

Leave a Reply

Next Post

पीएम मोदी ने 'इंडिया एनर्जी वीक' का किया उद्घाटन, बोले- 2045 में भारत की ऊर्जा जरूरतें दोगुनी होंगी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 06 फरवरी 2024। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोवा में इंडिया एनर्जी वीक 2024 का उद्घाटन कर दिया। इस दौरान अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा, ‘दुनियाभर के विशेषज्ञ मानते हैं कि भारत जल्द ही दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। ऊर्जा क्षेत्र देश […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज