बेलतरा में बाहरी प्रत्याशी को कांग्रेस टिकट मिलने पर क्षेत्रवासियों में जबरदस्त नाराजगी, त्रिलोक श्रीवास ने हजारों समर्थकों के साथ किया बैठक

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बिलासपुर 23 अक्टूबर 2023। कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास एवं उनकी धर्मपत्नी को बेलतरा विधानसभा से टिकट नहीं मिलने पर समर्थकों और क्षेत्रवासियों में जबरदस्त गुस्सा और नाराजगी है, आज लोकप्रिय और सक्रिय कांग्रेस नेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ बैठक किया, और वर्तमान परिस्थितियों पर कार्यकर्ताओं का विचार मांगा, जिस पर उपस्थित बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक ग्राम ,मोहल्ले और नगर निगम के वार्ड के हजारों जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों ,कर्मचारी संगठनों ,युवा- महिला और व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने जन भावनाओं के अनुरूप क्षेत्रीय और सक्रिय जीतने वाले प्रत्याशी के रूप में त्रिलोक चंद्र श्रीवास को चुनाव लड़ने हेतु अपना राय प्रकट किया।

इस अवसर पर त्रिलोकचंद श्रीवास ने कहा कि पांचवीं बार कांग्रेस पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया है, कांग्रेस पार्टी ने तय किया था, कि जीतने वाले उम्मीदवार स्थानीय और सर्वे के आधार पर टिकट दिया जाएगा, जो व्यक्ति क्षेत्र का है ही नहीं, और जिसका सर्वे में कहीं दूर-दूर तक नाम नहीं है ,उन्हें टिकट दिया गया है ,किसी भी क्षेत्रीय व्यक्ति को टिकट दिया जाता तो वह और उनके पूरे समर्थक उसका समर्थन करते ,परंतु यदि बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में बाहरी व्यक्ति को लाकर थोप दिया गया है, जिससे पूरे क्षेत्र में नाराजगी है एवं असंतोष व्याप्त है।

उन्होंने कहा कि जन भावनाओं के अनुरूप निर्णय लेंगे और जन भावनाओं के अनुरूप हो सकता है वह चुनाव मैदान में भी चुनाव लड़े, अभी त्रिलोक श्रीवास् ने अंतिम फैसला नहीं लिया है ,उन्होंने कहा कि शीघ्र दो-चार दिन के अंतर्गत और चिंतन मनन कर अपने निर्णय सार्वजनिक कर दिया जाएगा इस अवसर पर अल्प समय में 3000 से ज्यादा कार्यकर्ता उपस्थित होकर त्रिलोक श्रीवास की जमीनी ताकत का अहसास कराए हैं, जिससे कांग्रेस में भारी खलबली मची हुई है l

Leave a Reply

Next Post

न्यूजीलैंड पर ऐतिहासिक जीत से भारत का सेमीफाइनल का दावा मजबूत, शीर्ष पर पहुंची टीम इंडिया

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 24 अक्टूबर 2023। भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को वनडे विश्व कप का 21वां मुकाबला खेला गया। यह मैच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन मैदान में खेला गया। टीम इंडिया ने इस मैच को चार विकेट से अपने नाम किया। भारतीय टीम […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग