20 से अधिक महिलाओं ने एक साल में 5-5 बार बच्चों को दिया जन्म… अखिलेश ने फर्जीवाड़े पर भाजपा पर कसा तंज

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

लखनऊ 22 अप्रैल 2025। आगरा में जननी सुरक्षा योजना में हुए फर्जीवाड़े को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने एक्स पर कहा कि भाजपा राज में धांधली और भ्रष्टाचार का ये कमाल है कि कहीं मतदाता सूची में 37 मतदाताओं का एक पिता दर्ज है और अब ‘जननी सुरक्षा योजना’ में इस फ़र्ज़ीवाड़े का भंडाफोड़ हुआ है कि 20 से अधिक महिलाओं ने एक साल में 3 ही नहीं 5-5 बार बच्चों को जन्म दिया है, ये रिकॉर्ड दर्ज है, जिसका असली मक़सद ये है कि शासन-प्रशासन मिलजुल कर इस योजना का पैसा खा सके। ये है भाजपा की योजनाओं और फर्जी आंकड़ों का सच। बता दें कि अमर उजाला में छपी एक खबर के मुताबिक जननी सुरक्षा योजना (जेएसवाई) घोटाले में फर्जीवाड़े की इंतहा हुई है। एक महिला के 6 महीने में 10 बार प्रसव दर्शाकर सरकारी रकम खाते से निकाल ली गई। अधिकारी भी आंखों पर पट्टी बांध लाभार्थियों की संस्तुति करते रहे। ऐसी 20 से अधिक महिलाएं हैं, जिनके हर महीने या साल में 3-5 बार प्रसव दर्शाया गया है।

शासन की ऑडिट रिपोर्ट में वर्ष 2021 से 2024 तक के जेएसवाई और नसबंदी की प्रोत्साहन राशि में करीब 38.95 लाख रुपये का फर्जी भुगतान मिला। सबसे ज्यादा फतेहाबाद सीएचसी में 19.65 लाख रुपये की गड़बड़ी पकड़ी गई है। ऑडिट रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि फतेहाबाद सीएचसी में गीता देवी के 4 फरवरी, 2023 से 29 अगस्त, 2023 तक 10 बार प्रसव दिखाए गए। खाते में 14 हजार रुपये आए। आरती के 29 अगस्त, 2022 से 22 नवंबर, 2022 तक तीन प्रसव दिखाए गए। 4,200 रुपये खाते में आए।

ऐसी ही 20 से अधिक महिलाओं के औसतन एक या दो-तीन महीने में फर्जी प्रसव-नसबंदी दिखाई गई। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव का कहना है कि मामले में पांच लोगों पर केस दर्ज किया गया है। फर्जीवाड़े में और कौन शामिल हैं, पुलिस जांच कर रही है। धनराशि की वसूली भी की जाएगी।

Leave a Reply

Next Post

20 मई 2025 को राष्ट्र ब्यापी होगी हड़ताल-हरिद्वार सिंह

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर भोपाल 22 अप्रैल 2025। 19 अप्रैल 2025 को भोपाल शाकिर सदन एटक कार्यालय में कामरेड हरिद्वार सिंह प्रांतीय अध्यक्ष एटक की अध्यक्षता में राज्य कमेटी की बैठक हुई शोक प्रस्ताव के बाद कामरेड एस एस मौर्य महासचिव ने रिपोर्ट प्रस्तुत किया जिस पर प्रदेश के तमाम […]

You May Like

छत्तीसगढ़ के जशपुर में दर्दनाक हादसा: सिमडेगा से कुनकुरी जा रही बस पलटी, 5 यात्रियों की मौत, 17 से ज्यादा घायल....|....जन औषधि दिवस 2026: पीएम मोदी का देश को संदेश, कहा- 'सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं हर नागरिक का हक'....|....गृह मंत्री ने सीआईएसएफ को सौंपा सभी एक्जिम पोर्ट की सुरक्षा का दायित्व, 890 करोड़ के प्रोजेक्ट की सौगात....|....बेमेतरा में घरेलू कलह बनी जानलेवा: पति की मारपीट से पत्नी की मौत, पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा....|....उत्तम नगर में मर्डर से तनाव: तरुण हत्याकांड में अब तक सात आरोपी गिरफ्तार, पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग....|....चुनाव से पहले भाजपा की 'परिवर्तन यात्रा' तेज, भ्रष्टाचार और कट-मनी के खिलाफ बदलाव की मुहिम....|....युद्धपोत पर हमले से पहले ईरान के एक और जहाज को मिली थी भारत में डॉकिंग की इजाजत, बड़ा दावा....|....अनुस्मृति सरकार बनीं ‘स्टाइल आइकन ऑफ द ईयर’....|....सुर्खियों से सोशल मीडिया तक छाईं खुशी मुखर्जी....|....मुंबई में थैलेसीमिया पीड़ितों के लिए खुला 'होम फॉर बीएमटी