बुआ को घर बुलाकर भतीजा बार बार करता था ये डिमांड, पूरा न होने पर कर दिया ये कांड

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुरादाबाद 30 मार्च 2025। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक 32 वर्षीय युवक ने अपनी 90 साल की दादी और 60 साल की बुआ की बेरहमी से हत्या कर दी। वजह थी—ऑटो खरीदने के लिए पैसे न मिलना। आरोपी ने हथौड़े से वार कर दोनों को मौत के घाट उतार दिया और वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गया। मुरादाबाद की रेलवे हरथला कॉलोनी में रहने वाला साहिल शर्मा बेरोजगार था। उसके माता-पिता की मौत के बाद उसकी दादी सरोज शर्मा और बुआ वंदना ही उसकी देखभाल कर रही थीं। लेकिन साहिल को उनकी देखभाल से ज्यादा संपत्ति और पैसे की चिंता थी। साहिल आए दिन नई-नई मांगें करता था। इस बार उसने ऑटो खरीदने की जिद पकड़ ली थी। वह चाहता था कि दादी उसकी संपत्ति उसके नाम कर दें। जब दादी और बुआ ने इंकार किया, तो साहिल ने खौफनाक कदम उठा लिया।

खून से सनी सुबह—कैसे दिया वारदात को अंजाम?

घटना वाली सुबह साहिल उठा और सीधे दादी के कमरे में गया। उसने पैसे मांगे, लेकिन दादी ने मना कर दिया। गुस्से में आकर साहिल ने हथौड़ा उठाया और बुआ पर 6 वार किए। बुआ की मौके पर ही मौत हो गई। बेटी को बचाने के लिए जब दादी आगे आईं, तो साहिल ने उन्हें भी नहीं छोड़ा। उसने इतनी जोर से वार किया कि दादी ने भी दम तोड़ दिया। हत्या के बाद साहिल ने घर बंद किया और बरेली में अपनी बहन-बहनोई के पास चला गया। वहां उसने अपने जुर्म की पूरी कहानी बताई।

रिश्तेदारों के दबाव में किया सरेंडर

जब साहिल ने अपनी बहन और बहनोई को पूरी घटना बताई, तो उन्होंने उसे सरेंडर करने की सलाह दी। साहिल मुरादाबाद वापस आया और खुद को पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस जांच और आगे की कार्रवाई

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर दरवाजा खोला, तो दोनों की खून से सनी लाशें पड़ी थीं। फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया और सबूत जुटाए गए। आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है।पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि साहिल ने पहले से इस वारदात की योजना बनाई थी या नहीं।

Leave a Reply

Next Post

अभिनेता गोविंदा ने किए महाकाल के दर्शन, पैर में गोली कैसे लगी किया खुलासा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर उज्जैन 30 मार्च 2025। अभिनेता गोविंदा उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। अभिनेता ने मंदिर में 20 मिनट रुककर पूजा अर्चना की और महाकाल से आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने पैर में गोली कैसे लगी इस बारे में बताया और जीवन […]

You May Like

परेड में दिखेगी 'नक्सल' पर विजय की झलक....|....शिमला से रामपुर के लिए सप्ताह में तीन दिन शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा....|....शीतला माता मंदिर में बेकाबू ट्रक का तांडव....|....सूदखोरों से परेशान कैटरिंग कारोबारी लापता....|....9 शहीद पुलिसकर्मियों को सीएम मोहन यादव का नमन....|....महानदी के तट पर बसी प्राचीन दक्षिण कोसल की राजधानी सिरपुर अब विश्व पर्यटन मानचित्र पर बनाएगी विशिष्ट पहचान....|....सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ नगर निगम का 'रोता हुआ रावण'....|....उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में दरार, गुणवत्ता पर उठे सवाल....|....दशहरे की रात बनी काल, सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल....|....प्रवीण-आयुष और सचिन खिलारी ने जीता गोल्ड