प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय टीम से फोन पर की बात, हार्दिक-सूर्या की तारीफ की, रोहित-विराट को दी बधाई

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 30 जून 2024। टी20 विश्व कप 2024 में टीम इंडिया की जीत के बाद दुनियाभर से खिलाड़ियों को बधाई संदेश मिल रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी भारतीय टीम की जीत पर बधाई दी थी। अब उन्होंने आज भारतीय क्रिकेट टीम से फोन पर बात की और पूरी टीम को फोन पर बधाई दी। उन्होंने रोहित शर्मा को उनकी शानदार कप्तानी के लिए बधाई दी और उनके टी20 करियर की सराहना की। उन्होंने फाइनल में विराट कोहली की पारी और भारतीय क्रिकेट में उनके योगदान की भी सराहना की। पीएम मोदी ने हार्दिक पांड्या को उनके अंतिम ओवर और सूर्यकुमार यादव को उनके कैच के लिए सराहा। उन्होंने जसप्रीत बुमराह के योगदान की भी तारीफ की। पीएम ने भारतीय क्रिकेट में उनके योगदान के लिए राहुल द्रविड़ को भी धन्यवाद दिया।

प्रधानमंत्री ने कहा- आपने देशवासियों का दिल जीत लिया

टी20 विश्वकप में दक्षिण अफ्रीका पर शानदार जीत दर्ज करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को भारत को बधाई दी। पीएम मोदी ने कहा कि टीम इंडिया ने एक के बाद एक शानदार विजय हासिल कर पूरे टूर्नामेंट को रोमांचक बना दिया। पीएम मोदी ने कहा, ‘इंडिया को इस भव्य विजय के लिए सभी देशवासियों की तरफ से बहुत-बहुत बधाई। आज 140 करोड़ देशवासीआपके इस शानदार प्रदर्शन के लिए गर्व का अनुभव कर रहे हैं। खेल के मैदान में आपने वर्ल्डकप जीता लेकिन हिंदुस्तान के हर गली-मोहल्ले में आपने देशवासियों का कोटि-कोटि दिल जीत लिया। यह टूर्नामेंट एक विशेष कारण से भी याद रखा जाएगा। इतने सारे देश, इतनी सारी टीमें और एक भी मैच हारना नहीं, यह छोटी उपलब्धि नहीं है। आपने क्रिकेट जगत के हर महारथी उनके हर बॉल को खेला और आप शानदार विजय प्राप्त करते रहे। एक के बाद एक विजय की इस परंपरा ने आपके हौसले को तो बुलंद कर दिया लेकिन साथ ही इस टूर्नामेंट को भी रोचक बना दिया। मेरी तरफ से मैं आपको बहुत-बहुत बधाई देता हूं और बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं।

राष्ट्रपति ने भी दी बधाई

वहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘आपकी उपलब्धियों का हमेशा जश्न मनाया जाएगा और उन्हें याद रखा जाएगा। भविष्य के लिए आपको शुभकामनाएं, हम आपका ऐसे ही उत्साहवर्धन करते रहेंगे। टीम इंडिया को वर्ल्डकप जीतने पर हार्दिक बधाई। कभी ना हार मानने का जज्बा और कठिन परिस्थितियों का सामना करके आपने पूरे टूर्नामेंट मे शानदार प्रदर्शन किया। फाइनल मैच में यह असाधारण जीत थी। टीम इंडिया! हमको आप पर गर्व है!’

Leave a Reply

Next Post

रोहित ने चखा जीत का स्वाद, विश्व विजेता बनने के बाद बारबाडोस के मैदान से उठाकर खाई मिट्टी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   बारबाडोस 30 जून 2024। दक्षिण अफ्रीका को फाइनल मुकाबले में हराकर भारत 17 साल बाद एक बार फिर टी20 विश्व विजेता बना। शनिवार को बारबाडोस में खेले गए मुकाबले में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को सात रनों से हरा दिया। विश्व विजेता का खिताब अपने नाम […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप