मां कल्याणिका पब्लिक स्कूल के बच्चों से मन की बात करेंगे पीएम मोदी, बच्चे भी काफी उत्साहित

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 21 जनवरी 2023। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के गौरेला पेण्ड्रा मरवाही जिले के गौरेला में स्थित मां कल्याणिका पब्लिक स्कूल के बच्चों से मन की बात करेंगे। बच्चों को शिक्षा के महत्व और अन्य बातों को ग्रहण करने का मूल मंत्र देंगे। इसके लिए प्रबंधन द्वारा तैयारी की जा रही है। वहीं, बच्चे भी काफी उत्साहित हैं। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़-जोगी (जेसीसीजे) के प्रदेश अध्यक्ष ने ट्वीटर हैंडल पर इस बात को शेयर किया है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर रविवार को देश के समसामयिक विषयों पर अपने कार्यक्रम मन की बात में चर्चा करते हैं। इस रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्कूली छात्र-छात्राओं से अपनी मन की बात को साझा करेंगे। प्रधानमंत्री करीब दस स्कूल के बच्चो से शिक्षा को लेकर चर्चा करेंगे और उन्हें मार्गदर्शन देंगे।

महत्वपूर्ण बात यह है कि प्रधानमंत्री कार्यालय के द्वारा जिन स्कूलों का चयन किया गया है उसमें गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के गौरेला में स्थित मां कल्याणिका पब्लिक स्कूल  भी शामिल है। स्कूलों के छात्रों को प्रधानमंत्री से चर्चा करने का मौका मिलेगा। ऐसे में छत्तीसगढ़ के एक छोटे से नवनिर्मित जिला स्कूल का नाम चयनित होना गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के लिए गर्व की बात है। 

वहीं मां कल्याणिका स्कूल की प्रिंसिपल्स से जब इस बारे में बात की गई तो उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। साथ ही अपने आप को बहुत गौरवान्वित महसूस किया है। वहीं जेसीसीजे के प्रदेश अध्यक्ष ने भी अपने ट्विटर हैंडल पर बच्चों से प्रधानमंत्री के मन की बात के लिए चयन किए जाने पर आभार व्यक्त किया।  कोटा विधायक ने कोटा विधानसभा के दो स्कूल के चयन पर प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया। रेणु जोगी ने लिखा कि यह व्यक्तिगत रूप से मेरे लिए बहुत हर्ष का विषय है कि मेरी विधानसभा के इन दो स्कूलों के नाम मन की बात कार्यक्रम में संवाद के लिए शामिल किए गए हैं। दोनों ही संस्था इस इलाके में शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को भी इनसे सीख लेनी चाहिए, ताकि पूरे छत्तीसगढ़ के बच्चों को उत्कृष्ट शिक्षा मिल सके। वहीं इसके अलावा 27 जनवरी को दिल्ली के तालकटोरा इनडोर स्टेडियम में परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छात्रों का मनोबल बढ़ाने और उन्हें स्ट्रेस फ्री रहने के टिप्स देंगे। इस कार्यक्रम से देश के अन्य राज्यों के बच्चे वर्चुअल माध्यम से जुड़ेंगे। यह कार्यक्रम न सिर्फ बच्चों बल्कि शिक्षकों और अभिभावकों के लिए भी प्रेरणादायक साबित हो रहा है।

Leave a Reply

Next Post

रोनाल्डो के शानदार प्रदर्शन के बाद कोहली ने आलोचकों पर साधा निशाना, लिखा- अब चुप बैठे हैं

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 21 जनवरी 2023। फीफा विश्व कप के बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपना पहला मैच लियोनल मेसी की टीम पीएसजी के खिलाफ खेला। रियाद 11 के लिए खेलते हुए रोनाल्डो ने दो गोल किए। उन्होंने पूरे मैच में शानदार प्रदर्शन किया और अंत में प्लेयर […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप