‘खाना खरीदने के लिए भी पैसे नहीं थे’, संघर्ष के दिनों को याद कर भावुक हुए आशुतोष, किया बड़ा खुलासा

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 06 अप्रैल 2024। पंजाब किंग्स के बल्लेबाज आशुतोष शर्मा ने अपने क्रिकेट जीवन के सबसे कठिन दौर का खुलासा करते हुए कहा कि एक समय था जब उनके पास खाना खरीदने के लिए भी पैसे नहीं होते थे। 25 साल के क्रिकेटर ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 17 गेंदों में 31 रन की उपयोगी पारी खेलकर पंजाब की टीम की जीत में अहम योगदान दिया था। वह घरेलू क्रिकेट में रेलवे के लिए खेलते हैं।

‘खाने के लिए भी पैसे नहीं होते थे’
मध्य प्रदेश के रतलाम में जन्मे आशुतोष ने अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए कहा कि वह समय बहुत कठिन था क्योंकि मुझे इंदौर में घर से दूर रहना पड़ा। मेरे पास खाना खरीदने के लिए पैसे नहीं थे, इसलिए मैं एक समय का भोजन सुनिश्चित करने के लिए अंपायरिंग करता था। मैं छोटे से आवास में रहता था, लेकिन एमपीसीए अकादमी ने मेरी बहुत मदद की। वहीं, आशुतोष की मां हेमलता शर्मा ने कहा कि आशुतोष के पिता (रामबाबू शर्मा) रतलाम के ईएसआई अस्पताल में काम करते हैं। हमने वित्तीय संघर्ष नहीं किया, लेकिन छोटी उम्र से ही आशुतोष का अपना संघर्ष रहा था। जब वह रेलवे में शामिल हुआ तो उसके सितारे चमक उठे।

चंद्रकांत पंडित संग विवाद पर बोले बल्लेबाज
आशुतोष ने किसी कोच का नाम लिए बिना कहा कि मैं जिम जाता था और अपने होटल के कमरे में चला जाता था। मैं अवसाद में डूब रहा था और किसी ने मुझे नहीं बताया कि मेरी गलती क्या थी। मध्य प्रदेश की टीम में एक नया कोच शामिल हुआ और उसकी पसंद और नापसंद बहुत मजबूत थी। ट्रायल मैच में मैंने 45 गेंदों में 90 रन बनाए थे और इसके बावजूद मुझे मध्य प्रदेश टीम से बाहर कर दिया गया। उन्होंने उस समय मध्य प्रदेश के कोच चंद्रकांत पंडित का जिक्र नहीं किया, लेकिन यह स्पष्ट है कि उनका इशारा पंडित की तरफ था।

Leave a Reply

Next Post

कांग्रेस का बीजेपी पर पलटवार- मोदी को इतिहास की जानकारी नहीं, जनसंध के संस्थापक लीग के साथ गठबंधन में थे

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 06 अप्रैल 2024। कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र पर मुस्लिम लीग की छाप होने संबंधी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की टिप्पणी को लेकर शनिवार को पलटवार करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री अपने इतिहास से परिचित नहीं हैं, क्योंकि वह कोई और नहीं बल्कि जनसंघ के संस्थापक […]

You May Like

परेड में दिखेगी 'नक्सल' पर विजय की झलक....|....शिमला से रामपुर के लिए सप्ताह में तीन दिन शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा....|....शीतला माता मंदिर में बेकाबू ट्रक का तांडव....|....सूदखोरों से परेशान कैटरिंग कारोबारी लापता....|....9 शहीद पुलिसकर्मियों को सीएम मोहन यादव का नमन....|....महानदी के तट पर बसी प्राचीन दक्षिण कोसल की राजधानी सिरपुर अब विश्व पर्यटन मानचित्र पर बनाएगी विशिष्ट पहचान....|....सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ नगर निगम का 'रोता हुआ रावण'....|....उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में दरार, गुणवत्ता पर उठे सवाल....|....दशहरे की रात बनी काल, सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल....|....प्रवीण-आयुष और सचिन खिलारी ने जीता गोल्ड