छत्रपति संभाजी नगर में टेंपो और ट्रक में भिड़त, 12 लोगों की मौत; पीएम ने किया मुआवजे का एलान

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

संभाजीनगर 15 अक्टूबर 2023। महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर शनिवार को देर रात फिर से एक दर्दनाक हादसा हो गया है. इस हादसे में 12 लोगों की मौत हो चुकी है वहीं करीब 23 लोग घायल बताए जा रहे हैं. एक मिनी बस और कंटेनर की भीषण टक्कर से यह सड़क हादसा हुआ है. हादसे की खबर जब पुलिस को मिली तो घायल यात्रियों का रेस्क्यू किया गया और उन्हें आनन-फानन में हॉस्पिटल पहुंचाया गया है. फिलहाल घायलों का इलाज किया जा रहा है.

जानकारी के मुताबिक नासिक से 35 श्रद्धालु बुलढाणा जिले के सैलानी बाबा की दरगाह पर दर्शन के लिए गए थे. जब सभी लोग दर्शन के बाद नासिक लौट रहे थे उसी वक्त यह हादसा हुआ है. जब यह मिनी बस वैजापुर से गुजर रही थी उसी वक्त जंबरगांव शिवरा में बने टोल पर एक ट्रक खड़ा हुआ था. मिनी बस तेज रफ्तार से आ रही थी और सीधे खड़े ट्रक में घुस गई. मिनी बस की टक्कर इतनी तेज थी कि मौके पर ही 12 लोगों की मौत हो गई. मृतकों में एक 4 साल का बच्चा भी शामिल है।

इस हादसे की सूचना जब स्थानीय लोगों को मिली तो उन्होंने तुरंत ही पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी और मिनी बस में फंसे लोगों के रेस्क्यू में लग गए. पुलिस का दस्ता भी मौके पर पहुंचा और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को रेस्क्यू किया गया. घायलों को संभाजीनगर के घाटी हॉस्पिटल में रेफर किया गया है जहां पर उनका इलाज किया जा रहा है. बताया जा रहा है कि सभी यात्री नासिक जिले के पाथर्डी और इंदिरानगर के रहने वाले हैं.

बताया जा रहा है कि मिनी बस में कुल 35 यात्री सवार थे जिनमें से कोई भी सुरक्षित नहीं बचा है, 12 की मौत हो गई है जबकि 23 लोग घायल हुए हैं. पुलिस को जब इस हादसे की सूचना दी गई तो मौके पर 6 एंबुलेंस बुलाई गई और उनसे घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया गया. 23 घायलों में से 14 को घाटी हॉस्पिटल भेजा गया है. 12 मृतकों में 5 पुरुष, 6 महिलाएं और एक नाबालिग भी शामिल है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समृद्धि सड़क हादसे पर खेद व्यक्त किया है. उन्होंने अपने पीएमओ ट्विटर हैंडल से घोषणा की है कि जिन लोगों की इस हादसे में मौत हुई है उनके परिजनों को प्राइम मिनिस्टर नेशनल रिलीफ फंड से 2-2 लाख रुपये की सहायता दी जाएगी. साथ ही घायलों के लिए 50-50 हजार रुपये की मदद की घोषणा की गई है. वहीं सीएम एकनाथ शिंदे ने सभी मृतकों को 5-5 लाख रुपये की सहायता राशि की घोषणा की है.

Leave a Reply

Next Post

अग्निवीर का सम्मान से अंतिम संस्कार न करने पर उठे सवाल... सेना बोली- इसलिए नहीं दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर जम्मू 15 अक्टूबर 2023। जम्मू-कश्मीर में अग्निवीर की गोली लगने से मौत के मामले में सेना के अधिकारियों ने शनिवार को कहा कि गोली कैसे चली और कैसे लगी, इसकी सेना ने जांच शुरू कर दी है। व्हाइट नाइट कोर ने कहा कि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण […]

You May Like

राज्यपाल डेका ने न्यायाधिपति कृष्न राम महापात्र को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की दिलाई शपथ....|....रायगढ़ में शोरूम यार्ड से 4 एक्टिवा चोरी; आरोपी गिरफ्तार....|....दिल्ली पीजी हादसे में दुर्ग के युवराज की मौत....|....वैशाली-सारण में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे सम्राट चौधरी....|....वन नेशन-वन इलेक्शन लागू करने पर जोर....|....इंदौर: वार्ड 60 के बाद 58 में भी टले निकाय उपचुनाव, वोटर लिस्ट में मिली गड़बड़ी....|....विधायक रामेश्वर बोले- काजी कैंप में मिसाइल गिरा दो....|....हिमाचल में बारिश का कहर: 85 सड़कें बंद....|....राहुल गांधी पर केस दर्ज कराने वाले अमित कुमार पर एससी समाज से न होने का आरोप, वाल्मीकि समाज भड़का....|....सीबीआई कोर्ट का फैसला; फर्जी दस्तावेज और पासपोर्ट मामले में आचार्य बालकृष्ण बरी