थर्ड जेंडर का नाम बिना दस्तावेज मतदाता सूची में कैसे जुड़ेगा चुनाव आयोग बताये

admin
शेयर करे

2014 में थर्ड जेंडर की मान्यता मिली, माता-पिता त्याग दिये ऐसे में नाम जुड़वाने दस्तावेज ये कहाँ से लायेंगे?

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

रायपुर 14 दिसम्बर 2025। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा थर्ड जेंडर एसआईआर फार्म में 2003 की मतदाता सूची में खुद का या माता-पिता के नाम की जानकारी भरने को लेकर परेशान है। चुनाव आयोग द्वारा मांगी जा रही दस्तावेज उपलब्ध नहीं होने के कारण वो एसआईआर फार्म भर नहीं पा रहे है। थर्ड जेंडर एसआईआर फार्म नहीं जमा करने के कारण मतदाता सूची में नाम दर्ज नहीं होने के बाद आने वाली समस्याओं को लेकर तनाव में है, ऐसे में चुनाव आयोग को उनकी समस्याओं का निराकरण करना चाहिये। माननीय न्यायालय ने 2014 में थर्ड जेंडर की मान्यता दी है। उसके पहले थर्ड जेंडर का मतदाता सूची में पुरुष के रूप में दर्ज थे, अब उन्हें थर्ड जेंडर दर्ज कराने में परेशान है, माता-पिता पहले ही उन्हें त्याग दिए है, ऐसे में माता-पिता की जानकारी भी उनके पास नहीं है।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि एसआईआर को लेकर थर्ड जेंडर के अलावा अन्य वर्ग को भी दस्तावेज जमा कराने में दिक्कत हो रही है। कई परिवार ऐसे है जिनकी माता-पिता की मृत्यु 2003 के पहले हो चुकी है। बस्तर में 2011 में नक्सली आतंक के कारण पलायन कर दूसरे राज्य चले गये है, उनका नाम कैसे जुड़ेगा? कई असहाय है जिनका इस दुनिया में कोई नहीं है, अनाथालय में रहते है, गोद लिये गये बच्चे जो अब वयस्क हो गये है। इन सभी को फार्म भरने में कठिनाई हो रही है। कई परिवार ऐसे भी है जो वर्षों से छत्तीसगढ़ में रह रहे है, लेकिन रोजी मजदूरी के लिए बार-बार शहर बदलना पड़ा, उनका नाम कैसे जुड़ेगा? चुनाव आयोग को इनकी समस्याओं का निराकरण करना चाहिए।

Leave a Reply

Next Post

सी.सी.एल. के सीएमडी एन. के. सिंह से कामरेड हरिद्वार सिंह ने की मुलाकात कर की चर्चा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   रांची 14 दिसंबर 2025। एटक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं स्टैंडराईजेशन कमेटी के बैकल्पिक सदस्य कामरेड हरिद्वार सिंह ने सी.सी.एल. के सीएमडी एन. के. सिंह के साथ दिनांक 12 दिसम्बर को दरभंगा हाउस में कोयला उद्योग का भविष्य,चार लेबर कोड का मज़दूरों एवं उद्योग पर प्रभाव,उत्पादन,बढती दुर्घटना […]

You May Like

आपके घर की बनावट बताती है, हृदय रोगों से मौत का खतरा कितना ज्यादा?....|....बारिश के मौसम में छोटी-छोटी आदतें बचा सकती हैं बीमारियों से....|....शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट; सेंसेक्स 417 अंक टूटा....|....पंत के साथ पार्टी करते दिखे धोनी: वायरल वीडियो में माही ने किया हुक्का का जिक्र?....|....इमाम उल हक पर कसेगा शिकंजा!....|....अमेरिका के वर्जीनिया के प्राथमिक स्कूल में गोलीबारी....|....नेपाल त्रासदी: ठाणे के 10 कैलाश मानसरोवर यात्री अब भी लापता....|....हसदेव नदी के एनीकट में नहाते समय 15 वर्षीय किशोर बहा....|....सार्वजनिक धन के प्रभावी एवं उत्तरदायी उपयोग के लिए प्रावधानों एवं नैतिक मानकों का पूर्णतः पालन जरुरी- जैन....|....छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का शिक्षक भर्ती में बड़ा फैसला