97 गिरफ्तार, पुलिस ने खुद बताया- उपद्रव रोकने में कहां हो गई चूक

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

जोधपुर 04 मई 2022। जोधपुर शहर में ईद पर हुए उपद्रव के बाद तनाव जारी है। मामले में अब तक 97 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इंटरनेट सेवा आगामी आदेश तक बंद कर दी गई है।  जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता, प्रदेश के एडीजी लॉ एंड आर्डर हवा सिंह घुमरिया और जोधपुर पुलिस कमिश्नर नवज्योति गोगई ने मंगलवार को एक प्रेस वार्ता की। जिसमें उन्होंने बताया कि फिलहाल कर्फ्यू ग्रस्त इलाके में शांति है। कहीं पर भी सांप्रदायिक घटना कर्फ्यू लगाने के बाद नहीं हुई है। एडीजी घुमारिया ने कहा कि पुलिस की तरफ से यदि कोई  खामी रही है तो इसकी भी जांच की जाएगी। वहीं कमिश्नर गोगोई ने माना कि भीड़ के अनुरूप पुलिस बल तैनात नहीं था। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जिसने भी माहौल बिगाड़ने की कोशिश की है, उसे बख्शा नहीं जाएगा।

निर्धारित समय पर होगी बोर्ड परीक्षा

इस दौरान जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता ने बताया कि कर्फ्यूग्रस्त इलाकों में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। बोर्ड की परीक्षाएं निश्चित समय पर की जाएगी। छात्रों के प्रवेश पत्र के आधार पर अपनी परीक्षा देने आ जा सकेंगे।
जोधपुर पुलिस कमिश्नर ने बताया कि आरोपियों को डिटेन और पहचान करने का काम लगातार जारी है। सीसीटीवी के आधार पर पहचान की जा रही है। उन्होंने कहा कि कोई भी आरोपी नहीं बचेगा। जिसने भी गलती की है, उसे पकड़ा जाएगा।
कहां चूक गई पुलिस

क्या इंटेलिजेंस इनपुट के हिसाब से पुलिस उपस्थित था? इस प्रश्न पर जोधपुर पुलिस कमिश्नर ने माना कि उपस्थिति तो थी लेकिन भीड़ के अनुपात में हमारा जाब्ता कम था। उन्होंने दावा किया कि जिस तरह की घटना हुई, हम उसे मैनेज करने में सफल रहे। जबकि हवा सिंह घुमरिया ने कहा कि शत-प्रतिशत सफल होते तो हम यहां बैठे नहीं होते। प्रेस के माध्यम से घुमरिया ने अपील की कि लोग अफवाहों पर न ध्यान दें। 

Leave a Reply

Next Post

अब मुफ्त नहीं रहेगा ट्विटर : एलन मस्क ने किया बड़ा एलान, इन यूजर्स को चुकाने होंगे पैसे

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 04 मई 2022। दुनिया के सबसे अमीर व टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने हाल ही में ट्विटर को खरीदा है और अब उनकी नजर इस लोकप्रिय सोशल साइट से कमाई पर है। उन्होंने एक ट्वीट कर बताया है कि किन यूजर्स से वह […]

You May Like

खादी का नया अवतार, जेन-ज़ेड के साथ स्वदेशी का विस्तार....|....शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार....|....दुर्ग पुलिस का हाई-टेक कदम....|....इलाज के बहाने पिलाई नशीली दवा....|....छह महीने की बच्ची को दो बार फर्श पर पटका, हालत गंभीर....|....रणथम्भौर का टाइगर 'जय' अब भी जंगल का राजा....|....मध्यप्रदेश के 13 पदों पर आईएएस अवार्ड के लिए दिल्ली में हुई डीपीसी....|....किताबों में देरी से निपटने के लिए ई कंटेंट तैयार....|....विंटर एक्शन प्लान से धुलेगा प्रदूषण!....|....काबू में आया धनराज: लगे तीन इंजेक्शन, हथिनी को देखने के बाद बिदक गया था