पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान कपिल देव अस्पताल में भर्ती, दिल्ली के अस्पताल में की गई एंजियोप्लास्टी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

नई दिल्ली 23 अक्टूबर 2020। भारत को पहला क्रिकेट विश्व कप जिताने वाले कप्तान और पूर्व क्रिकेटर कपिल देव को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कपिल देव की एंजियोप्लास्टी की गई है, डॉक्टर्स के मुताबिक, कपिल देव की तबीयत अभी ठीक है। 

आपको बता दें कि कपिल देव की उम्र 61 साल है, क्रिकेट से अलविदा कहने के बाद वो लगातार कमेंट्री करते हुए दिखाई देते रहे हैं। इसके अलावा कई टीवी शो में भी कपिल देव को देखा जा सकता है।

कपिल देव के अस्पताल में भर्ती होने की खबर सामने आने के बाद कई पूर्व क्रिकेटर्स की प्रतिक्रिया आने शुरू हो गई हैं। 1983 विश्व विजेता टीम के हिस्सा मदनलाल ने ट्वीट कर लिखा कि जब कपिल देव को कुछ दिक्कत महसूस हुई, तो उन्हें अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर्स उनकी निगरानी कर रहे हैं और जल्द ही वो घर वापस आएंगे. हम सभी उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हैं।

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने भी ट्वीट कपिल देव के स्वास्थ्य के लिए चिंता व्यक्त की और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

भारत में क्रिकेट को घर-घर तक पहुंचाने में कपिल देव का बड़ा योगदान है. 1983 विश्वकप की जीत के बाद ही देश में क्रिकेटरों की एक नई खेप तैयार हुई। हरियाणा से आने वाले कपिल देव ने 1978 से लेकर 1994 तक भारतीय टीम के लिए क्रिकेट खेला और उनकी गिनती दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर में होती आई है। कपिल देव ने अपने करियर में 131 टेस्ट मैच खेले, जिसमें पांच हजार से अधिक रन और 434 विकेट झटके। वहीं, सवा दो सौ वनडे में कपिल ने 3783 रन बनाए तो वहीं 253 विकेट भी लिए ।

Leave a Reply

Next Post

दशहरा और दीपावली में बिहान की महिलाओं द्वारा गोबर से निर्मित रंग-बिरंगे आकर्षक दियों से घर-घर होगा रोशन

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           रायपुर 23 अक्टूबर 2020। दशहरा और दीपावली में स्व-सहायता समूह (बिहान) की महिलाओं द्वारा गोबर से निर्मित रंग-बिरंगे आकर्षक दियों से इस दीवाली घर-घर रोशन होगा। दशहरा और दीपावली का त्यौहार बस कुछ ही दिन बाकी हैं। इन त्यौहारों की रोशनी को दुगुना करने प्रदेश की […]

You May Like

राष्ट्रपति द्रौपदी ने जारी किया 200 रुपए का स्मारक सिक्का....|....स्नातक के 40 और शिक्षक के 13 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कल....|....ड्राइविंग लाइसेंस के लिए कैमरे से होगी निगरानी....|....थाने में पुलिस से भिड़ा निगरानीशुदा बदमाश, हाथापाई....|....जन विश्वास अभियान में अब अचानक जिलों में पहुंचेंगे सीएम....|....दिल्ली की हवा: एक रात में टूट गए 10 साल के रिकॉर्ड....|....सिरपुर हमारी समृद्ध सभ्यता, कला और ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर : मुख्यमंत्री साय....|....एशियन पैरा गेम्स: प्रमोद-मनीषा की जोड़ी और सुहास एलवाई ने जीता कांस्य पदक....|....पुरुषों में दिखें ये 7 लक्षण तो तुरंत कराएं डायबिटीज की जांच....|....भारतीय शेयर बाजार में आएंगे 100 अरब डॉलर