दुर्ग में दिन दहाड़े गुड़ागर्दी: अपहरण-मारपीट मामले में 11 गिरफ्तार, मवेशी से टच हुई थी कार; ऐसे बढ़ गया विवाद

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

दुर्ग 06 मई 2025। कुम्हारी थाना पुलिस ने कुम्हारी सेवा सहकारी समिति के पूर्व अध्यक्ष का अपहरण और मारपीट के मामले में 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए सभी आरोपियों ने मिलकर प्रार्थी और उनके परिवार के साथ मारपीट की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है। कुम्हारी के कपसदा गांव के रहने वाले प्रार्थी राजेन्द्र शर्मा अपने परिवार के साथ रायपुर से वापस घर जा रहे थे। इसी दौरान अकोला गांव में सड़क पर रखे निर्माणधीन सामग्री से किनारे से कार को निकला रहे थे। उसी दौरान अचानक एक मवेशी कार के सामने आ गया और कार से टक्कर हो गई। इसी बात को लेकर अकोला गांव के दो लड़के आए और प्रार्थी की गाड़ी रोककर ठीक से गाड़ी चलाने नहीं आता है बोले। जिसे सुनकर प्रार्थी ने गाड़ी आगे बढ़ाकर अपने घर जा रहे थे। इसी बीच अकोला गांव के कुछ लड़कों ने पीछा करते हुए कपसदा गांव के होटल चौक पर मोटर साइकिल कार के सामने लगाकर कार को रोककर प्रार्थी कार से बाहर निकलकर मारपीट करने लगे।

जिसका बीच बचाव करने गए उसकी पत्नी और बेटी के साथ भी मारपीट करने की कोशिश की और प्रार्थी को अपने मोटर साइकिल में बैठकर अपने साथ अकोला गांव ले जाकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया। मारपीट की घटना के देखकर गांव वाले समेत अन्य लोगों बीच बचाव किए। इस मामले में पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की पतासाजी में जुट गई थी। पुलिस ने इस मामले में अकोला गांव के रहने वाले 11 लोगों को गिरफ्तार लिया है। जिसमें कमल साहू,गौतम सेन,विक्की चक्रधारी,परशुराम साहू,बोधन लाल साहू, नारद निषाद,रामगोपाल निषाद,कैलाश साहू,उवेश साहू और राजकुमार नेताम शामिल हैं।

कुम्हारी थाना प्रभारी जनक राम कुर्रे ने बताया कि प्रार्थी को शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपियों की पतासाजी में जुट गई थी। पुलिस ने अकोला गांव के कुछ लोगो को हिरासत में लेकर पूछताछ जाने पर 11 लोगों ने प्रार्थी और उनके परिवार के साथ मारपीट की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया है। जिसके बाद 11 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सोच को मूर्तरूप देने ’’मॉ’’ अभियान शुरू

शेयर करेसंवरेगा महानदी का उद्गम स्थल और उसके आसपास का क्षेत्र आज लगभग दो हजार लोगों ने श्रमदान कर शुरू की महानदी की सफाई ( थरुण निषाद ) छत्तीसगढ़ रिपोर्टर धमतरी 07 मई 2025। सिहावा में महानदी उद्गम स्थल और उसके आसपास के क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से विकसित […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप