रिश्तों की वफादारी को पर्दे पर उतार रहे रोहित राजावत

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

अनिल बेदाग

मुंबई, 16 सितंबर 2026।  रिश्तों में भरोसा, वफादारी और समर्पण जैसे भाव आज के दौर में पहले से कहीं ज्यादा प्रासंगिक हो गए हैं। इन्हीं संवेदनशील पहलुओं को कहानी का आधार बनाकर निर्माता रोहित राजावत अपनी पहली फीचर फिल्म ‘डिअर हस्बैंड’ लेकर आ रहे हैं। शूटिंग सेंस के बैनर तले बनी यह फिल्म 25 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी और इसकी शुरुआत उत्तर प्रदेश से होगी।

रोहित राजावत इससे पहले कई शॉर्ट फिल्मों और वेब सीरीज ‘निशाचर’ का निर्माण कर चुके हैं। अब फीचर फिल्म के निर्माता के तौर पर उनकी यह नई पारी रिश्तों की भावनात्मक दुनिया को बड़े पर्दे पर पेश करने की कोशिश है। वास्तविक घटना से प्रेरित ‘डिअर हस्बैंड ’ की कहानी हालांकि पूरी तरह काल्पनिक रूप से विकसित की गई है।

फिल्म में अजीत गोस्वामी और पूर्णिमा शर्मा मुख्य भूमिकाओं में हैं, जबकि रोहित राजावत भी एक महत्वपूर्ण किरदार निभा रहे हैं। निर्देशन धर्मेंद्र कुमार ने किया है। उत्तर प्रदेश में शूट हुई यह फिल्म स्थानीय भाषा, संस्कृति और सामाजिक परिवेश को कहानी का अहम हिस्सा बनाती है। मेकर्स का दावा है कि दर्शकों को इसमें अपने आसपास के रिश्तों और जिंदगी की झलक महसूस होगी। उत्तर प्रदेश के बाद फिल्म को मुंबई और देश के अन्य हिस्सों में रिलीज करने की योजना है।

Leave a Reply

Next Post

बाढ़ के बाद भूंकप से सहमा नेपाल

शेयर करेदेर रात महसूस किए गए दोहरे झटके छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           नई दिल्ली, 16 सितंबर 2026। नेपाल के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में बुधवार तड़के दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। अधिकारियों के मुताबिक, दोनों भूकंप के बाद तत्काल किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। राष्ट्रीय […]

You May Like

मनीषा ने रचा इतिहास तो गदगद हुईं राष्ट्रपति मुर्मू....|....कनाडा बनेगा यूरोपीय संघ का पहला ‘एसोसिएट सदस्य’....|....अचानकमार टाइगर रिजर्व में 1 नवंबर से शुरू होगी जंगल सफारी....|....चार करोड़ रुपये वापस पाने की कारोबारी की याचिका खारिज....|....राशन कार्ड बनवाना हुआ मुश्किल? अब 40 बिंदुओं में देनी होगी जानकारी....|....खजुराहो के जवारी वामन मंदिर में भगवान विष्णु की प्रतिमा को मिलेगा मूल स्वरूप....|....लिपिकों को सीधे एडीपीओ बनाने का रास्ता बंद....|....बायोमेट्रिक और मेटल डिटेक्टर से निगरानी....|....कूना में चीते की मौत पर बड़ी कार्रवाई....|....वोट बचाओ, देश बचाओ रैली में छत्तीसगढ़ से बब्बर शेरों का दिल्ली कूच