कटघरे में मान सरकार: दिल्ली के आदेश पर चलेंगे पंजाब के 18 विभाग, विपक्ष का आरोप-भगवंत मान ने पंजाब को ठेके पर दिया

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

चंडीगढ़ 26 अप्रैल 2022। पंजाब की भगवंत मान सरकार नए विवाद में फंस गई है। इस बार विवाद उनके दिल्ली दौरे पर उठा है। भगवंत मान दिल्ली के दो दिवसीय दौरे पर हैं। मंगलवार को वे दिल्ली के साथ मैमोरेंडम ऑफ अंडरस्टेंडिंग साइन करेंगे। इसके मुताबिक पंजाब के 18 विभाग दिल्ली के विभागों के साथ जोड़े जाएंगे। यानी वे दिल्ली के आदेश पर चलेंगे। इसी पर सियासी बवाल हो गया है। 

पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने एक फोटो शेयर कर कहा कि मान साहब, बस इतना ही कह दें कि पंजाब को अब दिल्ली से केजरीवाल साहब चलाएंगे। उन्होंने कहा कि मान साहब, शिक्षा और स्वास्थ्य समवर्ती सूची में हैं फिर भी योजनाओं के क्रियान्वयन में प्रशासनिक निर्णय राज्य सरकार द्वारा किया जाता है जिसके कर्मचारी राज्य विधानसभा के प्रति जवाबदेह होते हैं। संवैधानिक परंपराओं को दरकिनार करने के लिए यह कौन सा प्रशासनिक आविष्कार है।

पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिद्धू ने कहा कि भगवंत मान की दिल्ली यात्रा वास्तविक मुद्दों से विचलन है, अन्य चुनावों में लाभ के लिए केवल फोटो सेशन और राज्य के खजाने की बर्बादी है। पंजाब को वित्तीय, किसानों और बिजली संकट से बाहर निकलने के लिए नीति की जरूरत है। स्थानीय समस्याओं को स्थानीय समाधान की आवश्यकता है। समाधान आय सृजन में निहित है।  उन्होंने कहा कि भगवंत मान आठ साल से बतौर सांसद दिल्ली में थे, तब आप दिल्ली के स्कूलों और मोहल्ला क्लीनिकों में क्यों नहीं गए? अपने निर्वाचन क्षेत्र संगरूर में एमपी-लेड फंड से एक को भी क्यों नहीं दोहराया? आपकी दिल्ली यात्रा केवल प्रचार है और सरकारी खजाने और पंजाबी गौरव की क्षति है।

पंजाब भाजपा के प्रवक्ता सुभाष शर्मा ने कहा कि मैं पंजाब के सीएम भगवंत मान से पूछना चाहता हूं कि क्या यह रिपोर्ट ठीक है? क्या सच में पंजाब को अधिकारिक रूप से अरविंद केजरीवाल के हवाले किया जा रहा है? यह एमओयू नहीं, मैमोरेंडम ऑफ सरेंडर है। पंजाब की अनख पर हमले को पंजाबी कभी स्वीकार नहीं करेंगे।

Leave a Reply

Next Post

लुधियाना में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर नहर में गिरी फॉर्च्यूनर कार, एक एनआरआई समेत पांच की मौत

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   लुधियाना 26 अप्रैल 2022। लुधियाना में सोमवार देर रात एक फॉर्च्यूनर नहर में गिर गई। हादसे में कार सवार पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक एनआरआई शामिल है। एसएचओ मलोद गुरदीप सिंह का कहना है कि कार बेकाबू होकर नहर में गिरी। हादसे में बचा […]

You May Like

राज्यपाल डेका ने न्यायाधिपति कृष्न राम महापात्र को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की दिलाई शपथ....|....रायगढ़ में शोरूम यार्ड से 4 एक्टिवा चोरी; आरोपी गिरफ्तार....|....दिल्ली पीजी हादसे में दुर्ग के युवराज की मौत....|....वैशाली-सारण में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे सम्राट चौधरी....|....वन नेशन-वन इलेक्शन लागू करने पर जोर....|....इंदौर: वार्ड 60 के बाद 58 में भी टले निकाय उपचुनाव, वोटर लिस्ट में मिली गड़बड़ी....|....विधायक रामेश्वर बोले- काजी कैंप में मिसाइल गिरा दो....|....हिमाचल में बारिश का कहर: 85 सड़कें बंद....|....राहुल गांधी पर केस दर्ज कराने वाले अमित कुमार पर एससी समाज से न होने का आरोप, वाल्मीकि समाज भड़का....|....सीबीआई कोर्ट का फैसला; फर्जी दस्तावेज और पासपोर्ट मामले में आचार्य बालकृष्ण बरी