राजीव गांधी न्याय योजना को लेकर दुष्प्रचार, प्रति एकड़ 10 हजार की राशि दे रही भूपेश सरकार – सुरेन्द्र शर्मा

शेयर करे
सुरेन्द्र शर्मा

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

रायपुर 25 मार्च 2021। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता एवं राज्य कृषक कल्याण परिषद के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने एक विज्ञप्ति जारी कर राजीव गांधी न्याय योजना के सम्बंध में दुष्प्रचार का खंडन किया है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि राजीव गांधी न्याय योजना के अंतर्गत पंजीकृत किसानों को धान सहित अन्य 13 खरीफ फसलों पर दस हजार रुपये प्रति एकड़ देने का प्रावधान है।

छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार ने 21 मार्च 2021 को वर्ष 2020 का अंतिम किश्त दिया उससे पहले 2 नवंबर, 20 अगस्त और 21 मई 2020 को तीन किश्त दिया जा चुका है। विरोधी दुष्प्रचार का जवाब देते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार तो 2500 रुपये प्रति क्विंटल देने तत्पर थी 2018-19 में दिया भी किन्तु बाद में केंद्र सरकार के तरह-तरह के व्यवधान के कारण राजीव गांधी न्याय योजना बना कर किसानों के साथ न्याय किया गया। प्रति एकड़ दस हजार रुपया देने वाली यह पहली सरकार है, प्रथम तीन किश्तों में जो राशि दी गई उसकी बचत राशि चौथे किश्त में दी गई कुल दस हजार रुपए का भुगतान किया जा चुका है।
विरोधी, चौथी किश्त कम आने एवं राशि मे कटौती का भ्रम फलाने की कुचेष्ठा में है किंतु छत्तीसगढ़ का किसान समझदार है और उसे अपनी किसानों की सरकार पर विश्वास है। क्योंकि भूपेश बघेल की सरकार ने जो कहा सो किया। सरकार किसानों के साथ थी, किसानों के साथ है और किसानों के साथ रहेगी।

Leave a Reply

Next Post

राज्य सरकार की झूठी शिकायत कर भाजपा कोरोना पर कर रही राजनीति - शैलेश नितिन त्रिवेदी

शेयर करेमुद्दों अकाल से जूझ रही भाजपा कोरोना को राजनीति का विषय न बनायें छत्तीसगढ़ रिपोर्टर       रायपुर/25 मार्च 2021। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि भाजपा कोरोना पर राजनीति करना बंद करें। कोरोना राजनीति का विषय नहीं है। विपदा के समय भी भाजपा केवल […]

You May Like

परेड में दिखेगी 'नक्सल' पर विजय की झलक....|....शिमला से रामपुर के लिए सप्ताह में तीन दिन शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा....|....शीतला माता मंदिर में बेकाबू ट्रक का तांडव....|....सूदखोरों से परेशान कैटरिंग कारोबारी लापता....|....9 शहीद पुलिसकर्मियों को सीएम मोहन यादव का नमन....|....महानदी के तट पर बसी प्राचीन दक्षिण कोसल की राजधानी सिरपुर अब विश्व पर्यटन मानचित्र पर बनाएगी विशिष्ट पहचान....|....सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ नगर निगम का 'रोता हुआ रावण'....|....उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में दरार, गुणवत्ता पर उठे सवाल....|....दशहरे की रात बनी काल, सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल....|....प्रवीण-आयुष और सचिन खिलारी ने जीता गोल्ड