होली से पहले आम आदमी को झटका, घरेलू सिलेंडर के दाम में 50 रुपये की बढ़ोतरी, हवाई यात्रा भी हुई महंगी

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 01 मार्च 2023। होली से पहले देश की राजधानी दिल्ली के लोगों को एक और महंगाई का झटका लगा है। लिक्विड पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) सिलिंडर की कीमतों में इजाफा हुआ है। घरेलू रसोई गैस सिलिंडर की कीमतों में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। दिल्ली में 14.2 किलो के घरेलू रसोई गैस सिलिंडर की कीमत बढ़कर अब 1,103 रुपये हो गई है। कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की कीमतों में 350.50 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में आज से 19 किलो के कमर्शियल सिलिंडर की कीमत बढ़कर 2119.50 रुपये हो गई है। 

इसके साथ ही यूपी की राजधानी लखनऊ में घरेलू एलपीजी सिलिंडर अब 1,140 रुपये में मिलेगा। इससे पहले, तेल विपणन कंपनियों ने नए वर्ष पर कॉमर्शियल सिलिंडर की कीमत में 25 रुपये की बढ़ोतरी की थी। 

कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत?

घरेलू गैस की कीमतों में बढ़ोतरी से आम आदमी को झटका लगा है. इसके अलावा 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 350.50 रुपए की बढ़ोतरी हुई है. इस बढ़ोतरी के साथ ही दिल्ली में 19 किलो के कमर्शियल सिलिंडर की कीमत 2119.50 रुपए हो जाएगी.

पांच साल में 45 फीसदी बढ़े रसोई गैस के दाम
पिछले कुछ वर्षों में एलपीजी के दाम तेजी से बढ़े हैं। पेट्रोलियम मंत्रालय के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, एक अप्रैल, 2017 से 6 जुलाई, 2022 के बीच एलपीजी की कीमतों में 58 बार बदलाव हुआ। इससे एलपीजी सिलिंडर की कीमत में 45 फीसदी की बढ़त हुई। आपको बता दें कि अप्रैल 2017 में एलपीजी सिलिंडर की कीमत 723 रुपये थी। जुलाई 2022 तक 45 प्रतिशत बढ़कर 1,053 रुपये हो गई थी।

Leave a Reply

Next Post

ग्रीस में भीषण हादसा, मालगाड़ी-पैसेंजर ट्रेन की टक्कर में 26 लोगों की मौत; 85 घायल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 01 मार्च 2023। ग्रीस में बड़ा ट्रेन हादसा हो गया है. इसमें 26 लोगों की मौत हो गई है, जबकि बड़ी संख्या में लोग घायल हो गए हैं. अग्निशमन सेवा के अधिकारियों ने कहा कि आज बुधवार तड़के उत्तरी ग्रीस में एक यात्री ट्रेन […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 से खुलेगा इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ रुपए का आईपीओ