डीपफेक वीडिया का शिकार हुए पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, मुंबई पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 18 जनवरी 2024। पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर से जुड़ा हाल ही में एक डीपफेक वीडियो का मामला सामना आया है। सचिन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह स्काईवर्ड एविएटर क्वेस्ट गेमिंग ऐप को प्रमोट करते नजर आ रहे हैं। पूर्व क्रिकेटर वीडियो में कह रहे हैं कि उनकी बेटी सारा इस गेम से रोजाना बड़ी मात्रा में पैसा निकालती हैं। वे लोगों को बताते हैं कि मुझे आश्चर्य होता है कि अब अच्छा पैसा कमाना कितना आसान हो गया है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद सचिन ने पोस्ट शेयर कर लोगों को आगाह किया है। सचिन तेंदुलकर ने लिखा- यह वीडियो फेक है और आपको धोखा देने के लिए बनाया गया है। टेक्नोलॉजी का इस प्रकार का दुरुपयोग बिल्कुल गलत है। आप सब से विनती है कि ऐसे वीडियो या एप या विज्ञापन आपको नजर आएं तो तुरंत रिपोर्ट करें। सोशल मीडिया प्लेटफार्मों को भी सावधान रहना चाहिए और इनके खिलाफ की गई शिकायत पर जल्द से जल्द एक्शन लेना चाहिए। उनकी भूमिका इस बारे में बेहद जरूरी है ताकि गलत सूचना और खबरों को रोका जा सके और डीपफेक का दुरुपयोग खत्म हो। पूर्व क्रिकेटर ने पोस्ट में भारत सरकार, सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर और महाराष्ट्र साइबर पुलिस को टैग किया है।

इसके बाद सचिन के पीए ने इसकी शिकायत मुंबई पुलिस में की, जिस पर ऐक्शन लेते हुए पुलिस ने इस गेमिंग कंपनी के खिलाफ दुष्प्रचार और फेक वीडियो का मामला दर्ज कर लिया है। इन दिनों डीप फेक तकनीक काफी बड़ा खतरा बनी हुई है। इसके शिकार कई सेलीब्रिटी हुए हैं। कुछ दिनों पहले सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर भी इसकी शिकार हुई थीं, जब किसी ने AI की मदद से सारा की शुभमन गिल के साथ एक फेक तस्वीर साझा कर दी थी।

Leave a Reply

Next Post

अब देश में दो बार मनेगी दिवाली : डॉ. गोगिया

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 18 जनवरी 2024 । अब देश में दो बार दिवाली मनेगी. एक कार्तिक महीने में और दूसरा 22 जनवरी को. ये बातें डॉ. कमलेश गोगिया ने आंजनेय यूनिवर्सिटी में आयोजित व्याख्यान कार्यक्रम में कही. आंजनेय विश्वविद्यालय में बुधवार को “प्रभु श्रीराम और लोक संस्कृति” विषय […]

You May Like

पति ने मांगा तलाक, पत्नी ने की 2-करोड़ की डिमांड....|....छ्त्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर गांजा तस्करी....|....सिविल सर्जन 1 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार....|....छत्तीसगढ़ के भांचा श्रीराम की आस्था के सम्मान में बिलासपुर में निकलेगी 3 दिवसीय 'श्रीराम श्रद्धा यात्रा'....|....छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिन सक्रिय रहेगा मानसून....|....नीट को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान....|....वाटर कैनन भी हम पर, आंसू गैस भी हम पर, पत्थर और डंडे से प्रहार भी हम पर और एफआईआर भी हम पर, शर्म करो सरकार - दीपक बैज....|....हिंदी विश्वविद्यालय में लोकमान्य तिलक एवं चंद्रशेखर आज़ाद को किया अभिवादन....|....TPS Music पर रोमांस की नई बहार, तिवारी सरकार के गीतों की होगी लगातार बारिश....|....कारोबारियों के नाम कैशफ्री का फेस्टिव गिफ्ट