बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार आज, बीजेपी-जेडीयू से इन चेहरों को मिल सकती है जगह

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

पटना 15 मार्च 2024। बिहार में आज मंत्रिमंडल विस्तार होगा. बीजेपी और जेडीयू दोनों पार्टियों के मंत्री शपथ लेंगे. जेडीयू से पुराने चेहरे अशोक चौधरी, लेसी सिंह, सुनील कुमार, जयंत राज को मौक़ा मिल रहा है. वहीं संजय झा के जगह महेश्वर हज़ारी को मंत्रिमंडल में जगह मिल रही है. वहीं बीजेपी के संभावित मंत्रियों में मंगल पांडेय, नीरज बबलू, नितिन नवीन, हरि साहनी, संतोष सिंह शामिल हैं। फिलहाल राज्य में मुख्यमंत्री समेत सिर्फ 9 मंत्री हैं, 27 मंत्रियों की जगह खाली है. बता दें कि जनवरी में जेडीयू-बीजेपी गठजोड़ के बाद से मंत्रिमंडल विस्तार लंबित है. फिलहाल यहां 27 मंत्रियों के  लिए जगह खाली है. कैबिनेट में 36 मंत्री हो सकते हैं और अभी मुख्यमंत्री समेत यहां सिर्फ़ 9 मंत्री ही हैं। जानकारी मिली है कि विभागों के बंटवारे में 2020 का फ़ॉर्मूला अपनाया जाएगा. उस वक़्त बीजेपी के पास 23 विभाग और जेडीयू के पास 19 विभाग थे. कल शाम मंत्रिमंडल विस्तार का फ़ॉर्मूला तय हुआ है.  बता दें कि इधर चिराग पासवान से डील भी फाइनल हो चुकी है. उधर, कैबिनेट का विस्तार होने जा रहा है. चिराग पासवान को गठबंधन के तहत पांच सीटें दी गई हैं।
 
आपको बता दें कि इसी साल 28 जनवरी को जेडीयू ने आरजेडी का साथ छोड़ एक बार फिर बीजेपी का हाथ थाम लिया था, जिसके बाद से मंत्रिमंडल विस्तार लंबित है. नीतीश कुमार ने 9वीं बार बिहार के सीएम पद की शपथ ली. नीतीश कुमार के साथ 8 मंत्रियों ने भी शपथ ली थी. बिहार बीजेपी अध्यक्ष सम्राट चौधरी और नेता प्रतिपक्ष रहे विजय कुमार सिन्हा को डिप्टी सीएम की कुर्सी मिली थी।

Leave a Reply

Next Post

नाबालिग लड़की से कथित यौन उत्पीड़न के आरोप में बीएस येदियुरप्पा के खिलाफ एफआईआर दर्ज

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 15 मार्च 2024। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के खिलाफ एक नाबालिग लड़की से कथित यौन उत्पीड़न करने को लेकर एफआईआर दर्ज की गई है. येदियुरप्पा के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. बेंगलुरु के सदाशिवनगर में पुलिस ने […]

You May Like

अस्थमा और ब्रोंकाइटिस के लक्षण होते हैं एक जैसे....|....मरवाही वन मंडल में पहुंचा हाथियों का समूह....|....प्रसूता के पहुंचने पर अस्पताल से गायब थी स्टाफ नर्स, 48 घंटे में निलंबित....|....प्रदेश में तीन साल में खत्म होगा नशे का नेटवर्क....|....इंदौर–राघौगढ़ फोरलेन जल्द होगा शुरू....|....मां शारदा का आशीर्वाद लेकर सनातन संवाद में शामिल होंगे बाबा बागेश्वर....|....39वें राष्ट्रीय खेल, पदकों का नया रिकॉर्ड बनाने को तैयार खिलाड़ी....|....कालिंदी कुंज में यमुना नदी की सतह पर छाया जहरीला झाग....|....निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच दांव पर सपा और भाजपा की साख....|....पावर स्टार लेकर आए धमाकेदार भोजपुरी सॉन्ग 'कोरा में'