‘चुनाव लड़ने का मेरा मन नहीं’: भ्रष्टाचार हो रहा शिष्टाचार,टीएस बोले- सीएम बघेल ही होंगे चुनाव में चेहरा

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

राजनांदगांव 12 मई 2023। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव अपने एक दिवसीय प्रवास पर राजनांदगांव के दौरे पर थे। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि आने वाले 2023 के विधानसभा चुनाव में भूपेश बघेल मुख्यमंत्री का चेहरा होंगे साथ ही स्वास्थ्य मंत्री ने कहां की भ्रष्टाचार शिष्टाचार होते जा रही है। शहर में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने आए स्वास्थ्य मंत्री ने यह बयान राजनांदगांव में दिया।

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव राजनांदगांव में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे।जहां उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि आने वाले 2023 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की तरफ से मुख्यमंत्री का चेहरा भूपेश बघेल ही होंगे साथ ही उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का चेहरा या तो पीसीसी अध्यक्ष होते हैं या जो वर्तमान में मुख्यमंत्री होते हैं। इसके मद्देनजर वर्तमान में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हैं और वह कांग्रेस की तरफ से मुख्यमंत्री का चेहरा होंगे वहीं स्वास्थ्य मंत्री ने मीडिया द्वारा पूछे गए सवाल कि खुज्जी विधायक छन्नी साहू ने अपना गले का चैन उतारकर आरटीओ ऑफिस में दे दिया था और भ्रष्टाचार की बात कही थी जिसे लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार अब धीरे-धीरे शिष्टाचार हो रहा है। और हम जिस समाज में रहते हैं उस समाज में अभी है बड़ी बात नहीं रह गई है।  

स्वास्थ्य मंत्री ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल के विभिन्न मुद्दों पर भी सवालों के जवाब दिए।चुनाव नहीं लड़ने के सवाल पर टीएस सिंहदेव ने कहा कि- मैंने यह नहीं कहा कि मैं चुनाव नहीं लडूंगा, मैंने कहा था कि चुनाव लड़ने का इस बार मेरा मन नहीं है। तीन बार सभी के सहयोग से चुनाव लड़ने का मुझे मौका मिला और सफल रहा।तीनों बार काम करने का जो मन था, वह इस बार नहीं है। जब मैं कह दूंगा कि चुनाव नहीं लडूंगा तो फिर मैं नहीं लडूंगा।

Leave a Reply

Next Post

सीएम योगी मंत्रियों-विधायकों के साथ देखने पहुंचे "द केरल स्टोरी", भूपेंद्र चौधरी ने कहा...

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर लखनऊ 12 मई 2023। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को लोकभवन में चर्चित फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ देखने पहुंचे। उनके साथ मंत्रिमंडल के सभी सदस्य भी मौजूद हैं । इस फिल्म की विशेष स्क्रिनिंग का आयोजन यूएफओ सिने मीडिया नेटवर्क के सहयोग से किया गया है। बता दें […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 से खुलेगा इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ रुपए का आईपीओ