दिल्ली में सनसनीखेज वारदात… व्यापारी को सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर मारी गोलियां, बिश्नोई गैंग का नाम आया सामने

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 10 फरवरी 2026। दिल्ली के बवाना इलाके में सोमवार शाम एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां एक व्यापारी की बीच सड़क गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने व्यापारी का पीछा किया और दौड़ा-दौड़ाकर उस पर गोलियां चलाईं। गोली लगते ही वह सड़क पर गिर पड़ा और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। इस घटना का एक CCTV फुटेज भी सामने आया है। फुटेज में देखा जा सकता है कि गोली लगने के बाद व्यापारी जमीन पर गिर जाता है। आसपास मौजूद लोग जब तक उसे संभालकर अस्पताल ले जाने की कोशिश करते, तब तक उसकी जान जा चुकी थी। इस वारदात ने राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हत्या के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट सामने आई है, जिसमें खुद को लारेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़ा बताने वाले रणदीप मालिक और अनिल पंडित ने इस हत्याकांड की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है। पोस्ट में उन्होंने कहा है कि बवाना में हुए व्यापारी वैभव गांधी की हत्या उन्हीं के निर्देश पर कराई गई। पोस्ट के अनुसार, जिस स्थान पर घटना हुई, वहां पहले से कॉल की गई थी और उसी दौरान व्यापारी की एंट्री होने पर हमला किया गया।

पोस्ट में यह भी धमकी दी गई है कि अगर कोई उनके काम में दखल देगा तो उसे बिना चेतावनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। हालांकि, पुलिस इन दावों की स्वतंत्र रूप से जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि एक व्यापारी की खुलेआम गोली मारकर हत्या की गई है और सोशल मीडिया पर एक आपराधिक गिरोह की ओर से जिम्मेदारी लेने का दावा सामने आया है। मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है, CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही पूरे मामले की सही तस्वीर सामने आ पाएगी।

Leave a Reply

Next Post

काशिका कपूर का ‘प्रोडक्शन नंबर 1’ से करियर का नया आगाज़

शेयर करे‘प्रोडक्शन नंबर 1’ से काशिका कपूर के  सुनहरे अध्याय की शुरुआत (अनिल बेदाग) छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 20 फरवरी 2026। अपने जन्मदिन को सिर्फ जश्न तक सीमित न रखते हुए काशिका कपूर ने इसे अपने करियर का ऐतिहासिक मोड़ बना दिया। एक ऐसे दिन, जब आमतौर पर सितारे शुभकामनाओं और […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज