मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने संकट के समय बहुत अच्छा वित्तीय प्रबंधन किया है

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

चुनौतियों के बीच बजट में बड़ी राहत की उम्मीद करना सरकार के साथ नाइंसाफी होगी

मोदी सरकार तो छत्तीसगढ़ के प्रति अपनी जिम्मेदारियों और देयताओं को पूरा नहीं कर रही है

चुनौतियों के बीच छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार अच्छे से अच्छा बजट देगी

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

रायपुर 28 फरवरी 2021। प्रदेश कांग्रेस कमेटी संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा कि इस बजट में छत्तीसगढ़ सरकार के सामने एक बड़ी चुनौती यह है कि मोदी सरकार छत्तीसगढ़ के प्रति अपनी जिम्मेदारियों और देयताओं से बचने की लगातार कोशिश कर रही है। 60 लाख टन बोलकर 24 लाख टन चांवल लेना ताजातरीन मामला है।

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार बनने के बाद किसानों की 9 हजार करोड़ की कर्ज माफी धान की समर्थन मूल्य पर खरीद राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना देश में 73 प्रतिशत वनोपज की सरकारी खरीद जैसे अनेक जनकल्याणकारी कार्य कांग्रेस सरकार ने किये हैं। इस बार कोरोना महामारी और लंबे लॉकडाउन के दुष्प्रभावों से निपटने की चुनौती है। महामारी अभी गयी नहीं है। लाकडाउन में कई राज्यों ने अपने कर्मचारियों के वेतन में कटौती की लेकिन छत्तीसगढ़ सरकार ने कोरोना काल में अपने किसी कर्मचारी का वेतन नहीं काटा। राशन की समुचित व्यवस्था की, कोरोना टेस्टिंग की, मजदूरों के काम की, बाहर से लौट रहे मजदूरों के व्यवस्थापन की समुचित इंतजाम किया। इन चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में राज्य के बजट में किसी बड़ी राहत की बहुत उम्मीद करना राज्य सरकार के साथ नाइंसाफी होगी। पिछला वित्तीय वर्ष पूरी तरह से कोरोना और लॉकडाउन के प्रभाव में गुजरा।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने संकट के समय बहुत अच्छा वित्तीय प्रबंधन किया है। लाकडाउन में खाने की समस्या मजदूरों ने झेली, गरीब प्रवासी मजदूर बड़े पैमाने पर हानि का शिकार हुए। ऐसे में छत्तीसगढ़ सरकार ने बहुत अच्छा काम किया है। इन चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में बजट में किसी बड़ी राहत जैसी बहुत ज्यादा उम्मीद करना सरकार के साथ नाइंसाफी होगी। कोरोना काल में केन्द्र सरकार का हाल तो हमसब देख ही रहे हैं। एक के बाद एक सरकारी संस्थान बेचे जा रहे हैं। केन्द्र सरकार ने 20 लाख करोड़ का पैकेज की घोषणा की और किया कुछ भी नहीं।

मोदी सरकार ने गरीबों के लिए कुछ नहीं किया, मजदूरों के लिए कुछ नहीं किया। इन चुनौतियों के बीच छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार निश्चित रूप से इन चुनौतियों के बीच में अच्छे से अच्छा बजट देगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल वित मंत्री का भी प्रभार संभाल रहे हैं और बहुत ही अच्छे ढंग से उन्होंने अभी तक कठिन परिस्थितियों में वित्तीय प्रबंधन किया है।

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ के हितों की रक्षा में भाजपा नेता रहे नाकामयाब : शैलेश नितिन त्रिवेदी

शेयर करेधरमलाल कौशिक के बयान पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया छत्तीसगढ़ रिपोर्टर        रायपुर 28 फरवरी 2021।  नगरनार मामले में नेताप्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक जी के बयान पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा कि नेताप्रतिपक्ष का बयान सीधे-सीधे उनकी विफलता की स्वीकरोक्ति है। अगर केन्द्र में उनकी पार्टी की सरकार […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में 108 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, नकदी और सोना जब्त....|....दोस्तों के साथ मामूली झगड़ा, फिर तीन दिन बाद प्लास्टिक बैग में मिला नाबालिग का शव…पुलिसवालों पर टूट पड़ी भीड़, फूंकी गाड़ियां....|....रामनवमी में DJ बैन पर झारखंड विधानसभा में बवाल, विधानसभा में भिड़े सत्ता और विपक्ष के विधायक....|....कबीरधाम में पशु तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, चार आरोपी गिरफ्तार, सात मवेशी और दो पिकअप जब्त....|....संसद में उठा फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग का मुद्दा: खरगे के तीखे सवाल, नड्डा बोले- विपक्ष के ऐसे बयान निंदनीय....|....होर्मुज से गुजरेंगे भारतीय टैंकर: विदेश मंत्री जयशंकर और अराघची की बातचीत के बाद निकला रास्ता, मिली बड़ी राहत....|....सम्राट चौधरी के आवास पर पहली बार इतनी बड़ी बैठक; कुशवाहा और चौधरी आवास भी आ गया चर्चा में....|....शंकराचार्य बनाएंगे चतुरंगिणी सेना, शस्त्र उठाने से परहेज नहीं; गोरखपुर से शुरू होगी गविष्ठि यात्रा....|....'पड़ोसी देशों की रक्षा करेगा भारत', रक्षा राज्य मंत्री ने कहा-आतंकवाद बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे....|....महाराष्ट्र विधानसभा में बम की धमकी, बजट सत्र के बीच हड़कंप; पुलिस ने जांच शुरू की