विशेष पिछड़ी जनजाति समूह के लिए बनेगी विशेष विकास परक कार्ययोजना

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 14 अक्टूबर 2022। मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने अधिकारियों को निर्देश दिए है कि विशेष पिछडी जनजाति समूह के विकास के लिए बनाई जाने वाली कार्य योजना में राज्य शासन की प्राथमिकता वाले कार्यों को शामिल किया जाए। उन्होंने कार्ययोजना में अनुसूचित क्षेत्र के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, सुपोषण के विभिन्न कार्यों को शामिल करने कहा है।  इस संबंध में उन्होंने संबंधित जिलों के कलेक्टरों, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न विभागों से विस्तार से चर्चा कर शीघ्र कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। यह निर्देश मुख्य सचिव ने जनजाति समूह मद के अंतर्गत कार्ययोजना तैयार करने हेतु गठित समिति की बैठक में अधिकारियों को दिए। बैठक में प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा डॉ. आलोक शुक्ला, आदिवासी विकास विभाग के सचिव डी.डी.सिंह, सचिव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी डॉ. एस.भारतीदासन, आयुक्त आदिम जाति तथा विकास विभाग सुश्री शम्मी आबिदी, संचालक कृषि अयाज तम्बोली, विशेष सचिव राजस्व एवं आपदा प्रबंधन जनक प्रसाद पाठक सहित शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी शामिल हुए।  

Leave a Reply

Next Post

कोरिया में फिर भूकंप का झटका इधर कटगोडी के स्थानीय लोगों ने ब्लास्टिंग को लेकर डोलीवाली खदान चरचा ईस्ट में किया विरोध दर्ज

शेयर करे मो. साजिद खान/ छत्तीसगढ़ रिपोर्टर सरगुजा संभाग 14 अक्टूबर 2022।– आज दिनांक 14 अक्टूबर 2022 को तडके सुबह 5:28 मिनट पर 4.9 रियेक्टर तीव्रता का भूकंप कोरिया जिले के बैकुंठपुर में गेज बांध-राक्या के समीप आया। भूकंप के कुछ देर बाद इधर कटगोडी में एसईसीएल बैकुंठपुर एरिया की […]

You May Like

दिल्ली में लक्ष्मी योजना का पोर्टल लॉन्च, 500 महिलाओं ने भरा फॉर्म....|....नकली पुलिस बनकर वाहन चेकिंग कर रहे दो युवक गिरफ्तार....|....गर्भवती महिला के लिए देवदूत बनकर आए सीआरपीएफ जवान....|....कोरबा का कुख्यात बदमाश 'आशु चुटैल उर्फ घोड़ा' गिरफ्तार....|....बढ़ते बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, सब-स्टेशन का किया घेराव....|....बिलासपुर को मिलेगी 827 करोड़ की 4-लेन रिंग रोड....|....कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों की मौत....|....तेंदुआ सुरक्षित पिंजरे में कैद, वन विभाग की सतर्कता से टला बड़ा खतरा....|....इंकस्पेल एलीवेट 2026 में जुटेंगे मार्केटिंग और वीडियो जगत के दिग्गज....|....कोयले की ख़ान से भी बेदाग निकले पूर्व प्रधानमंत्री -कांग्रेस