INS रणवीर विस्फोट : 3 नौसैनिकों की मौत, 11 घायलों का इलाज जारी; जांच के दिए गए आदेश

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

मुंबई 19 जनवरी 2022।  मुंबई नेवल डाकयार्ड में मंगलवार को एक हादसे में तीन नौसैनिकों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि आईएनएस रणवीर के अंदरूनी हिस्से में एक धमाका हुआ है, जिसमें तीन नौसैनिकों को जान गंवानी पड़ी. हालांकि इस घटना के तुरंत बाद ही बचाव कार्य शुरू किया गया. जहाज के चालक दल के सदस्यों ने तुरंत ही स्थिति को नियंत्रण में लाने का प्रयास किया. जहाज को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा है. यह हादसा शाम 4.30 बजे पेश आय़ा. इस घटना में 11 नौसैनिक घायल भी हुए हैं. इनका इलाज चल रहा है. एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी ने कहा कि पीड़ित परिवारों को जानकारी देने के बाद हताहत नौसैनिकों की पहचान सार्वजनिक कर दी जाएगी. इससे पहले मुंबई बंदरगाह पर अगस्त 2013 में बड़ी दुर्घटना हुई थी. तब आईएनएस सिंधुरक्षक में हुए धमाके में 18 नौसैनिकों की जान चली गई थी और पनडुब्बी को भारी नुकसान पहुंचा था।

खबरों के मुताबिक, पूर्वी नौसेना कमान में आईएनएस रणवीर नवंबर 2021 से ही तटीय इलाके में ऑपरेशनल तैनाती पर था औऱ उसे कुछ देर बाद ही तट की ओर लौटना था, तभी ये विस्फोट हुआ. इस मामले में बोर्ड ऑफ इनक्वायरी का आदेश दे दिया गया है. जहाज को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचने की खबर है. हालांकि घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है. अभी यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि क्या घटना में कुछ अन्य नौसेना कर्मी भी घायल हुए हैं या नहीं।

इससे पहले जून 2016 में नौसेना के एयरक्राफ्ट करियर आईएनएस विक्रमादित्य में बड़ा हादसा हुआ था, जिसमें दो नौसैनिकों की मौत हो गई थी. गोवा के पास कारवार नौसेना के बेस पर विक्रमादित्य पर रिफिटिंग का काम चल रहा था, तभी हादसा हुआ.दुर्घटना एसटीपी सीवेज प्लांट में जहरीली गैस के रिसाव की वजह से हुआ थै. इस हादसे में 2 की मौत हुई है और चार को बचा लिया गया था।

अप्रैल 2016 में भी नौसेना के डाइविंग शिप आईएनएस निरीक्षक के हेलमेट के अंदर एक बोतल फटने से गंभीर हादसा हो गया था. दुर्घटना में तीन नौसैनिक घायल हो गए थे. जबकि गंभीर रूप से घायल एक नौसैनिक के पैर का एक हिस्सा काटना पड़ा था. जनवरी 2016 में नेवी की फास्ट इंटरसैप्टर बोट आग लगने से समुद्र में समा गई थी. जब हादसा हुआ उस वक्त बोट में छह नौसेनिक सवार थे लेकिन सबको बचा लिया गया।

Leave a Reply

Next Post

बड़ा खतरा: पैंगोंग झील के पास चीन का पुल पूरा होने के करीब, यूरोपीय एजेंसी ने जारी की उपग्रह से ली तस्वीरें

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 19 जनवरी 2022। चीन ने पूर्वी लद्दाख में अपनी निर्माण गतिविधियां और तेज कर दी हैं। सीमा विवाद को लेकर भारत के साथ जारी सैन्य वार्ताओं के बीच उसने इन्हें रोका नहीं है। खबर है कि पैंगोंग त्सो झील के पास उसका पुल निर्माण […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप