गांव में दहशत: मरवाही और कोरबा में हाथी का आतंक, दो की मौत, कई घरों की तोड़ी दीवार…वन विभाग करा रहा मुनादी

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कोरबा 06 मई 2025। कटघोरा वन मंडल के पसान रेंज में घूम रहे दंतैल हाथी ने सोमवार की रात तीन मकानों को तोड़ दिया और धान खा गए। इसके बाद गन्ने की फसल भी चौपट कर दी। इससे ग्रामीण दहशत में हैं। इधर, कोरबा में घूम रहे 39 हाथियों ने भी सात किसानों की धान की फसल को नुकसान पहुंचाया है। मरवाही से पहुंचा दंतैल हाथी अब रोज गांव में घुस रहा है। ग्राम बीजाडांड़ के इंद्रपाल सिंह मरावी के पीछे के मकान को तोड़ दिया।इसकी बाड़ी में गन्ने की फसल को चौपट कर दिया। इसके बाद एक टंकी भी तोड़ दी। ग्रामीणों ने किसी तरह से शोर मचाकर हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा। दंतैल ने सुखाबहरा में भी भंवर सिंह और कन्हैया के मकानों को तोड़कर धान को खा गया। यह दंतैल मरवाही से आने के बाद कुम्हारीशानी में एक युवक को कुचलकर मार डाला था। इसकी वजह से ग्रामीणों में दहशत है। कोरबा वन मंडल में भी 53 हाथी अलग-अलग घूम रहे हैं। लेमरू रेंज में घूम रहे 39 हाथियों में नकिया में सात किसानों की फसल को चौपट कर दिया। कुमुरा के गीतकुंवारी में एक दंतैल धरमजयगढ़ वन मंडल से पहुंचा है। बालकों के दुधीटांगर में अभी 13 हाथी घूम रहे हैं।

ग्रामीणों की मान्यता मरवाही से आए हाथी ने एक युवक को मौत घाट उतार दिया। इसके बाद हाथी अकेले जंगल और गांव के आसपास विचरण कर रहा है। ऐसे में उन्हें डर बना हुआ है कि कभी भी हाथी गांव के अंदर घुस सकता है। हाथी तीन मकान को तोड़ा। जहां किसी तरह हाथी को देख मौजूद लोग वहां से भाग खड़े हुए। तब जाकर उनकी जान बची। वहीं काफी संख्या में फसल को भी नुकसान किया है। ऐसे में उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

वहीं वन विभाग लगातार हाथी पर नजर रखी हुई है। वहीं जिस क्षेत्र में हाथी विचरण कर रहा है। वहां आसपास गांव में मुनादी करा कर जंगल की ओर जाने से ग्रामीणों को रोका जा रहा है। वहीं हाथी के साथ छेड़छाड़ करने से 
रुक जा रहा है। ताकि हाथी हिंसक न हो जाए या फिर किसी तरह को उसको नुकसान न हो।

Leave a Reply

Next Post

दुर्ग में दिन दहाड़े गुड़ागर्दी: अपहरण-मारपीट मामले में 11 गिरफ्तार, मवेशी से टच हुई थी कार; ऐसे बढ़ गया विवाद

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर दुर्ग 06 मई 2025। कुम्हारी थाना पुलिस ने कुम्हारी सेवा सहकारी समिति के पूर्व अध्यक्ष का अपहरण और मारपीट के मामले में 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए सभी आरोपियों ने मिलकर प्रार्थी और उनके परिवार के साथ मारपीट की वारदात को अंजाम दिया […]

You May Like

छत्तीसगढ़ के जशपुर में दर्दनाक हादसा: सिमडेगा से कुनकुरी जा रही बस पलटी, 5 यात्रियों की मौत, 17 से ज्यादा घायल....|....जन औषधि दिवस 2026: पीएम मोदी का देश को संदेश, कहा- 'सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं हर नागरिक का हक'....|....गृह मंत्री ने सीआईएसएफ को सौंपा सभी एक्जिम पोर्ट की सुरक्षा का दायित्व, 890 करोड़ के प्रोजेक्ट की सौगात....|....बेमेतरा में घरेलू कलह बनी जानलेवा: पति की मारपीट से पत्नी की मौत, पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा....|....उत्तम नगर में मर्डर से तनाव: तरुण हत्याकांड में अब तक सात आरोपी गिरफ्तार, पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग....|....चुनाव से पहले भाजपा की 'परिवर्तन यात्रा' तेज, भ्रष्टाचार और कट-मनी के खिलाफ बदलाव की मुहिम....|....युद्धपोत पर हमले से पहले ईरान के एक और जहाज को मिली थी भारत में डॉकिंग की इजाजत, बड़ा दावा....|....अनुस्मृति सरकार बनीं ‘स्टाइल आइकन ऑफ द ईयर’....|....सुर्खियों से सोशल मीडिया तक छाईं खुशी मुखर्जी....|....मुंबई में थैलेसीमिया पीड़ितों के लिए खुला 'होम फॉर बीएमटी