बीजापुर में नक्सलियों ने किया आईईडी ब्लास्ट, दो STF जवान घायल; इलाके में तलाशी अभियान जारी

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बीजापुर 10 अप्रैल 2024। पुलिस ने बताया कि बुधवार को छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी बम में विस्फोट होने से स्पेशल टास्क फोर्स के दो जवान घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना गंगालूर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत इतवार गांव के जंगल में सुबह पांच से छह बजे के बीच हुई, जब सुरक्षाकर्मियों की एक टीम तलाशी अभियान पर निकली थी। जानकारी के मुताबिक, बीजापुर के गंगालूर थाना क्षेत्र के पीडिया के जंगल में सर्चिंग के दौरान नक्सलियों द्वारा प्लांट की गई प्रेशर आईईडी की चपेट में आने से एसटीएफ के दो जवान आरक्षक शिवलाल मंडावी व आरक्षक मिथिलेश मरकाम घायल हो गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जो खतरे से बाहर हैं।

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में बारिश; लोगों को मिली गर्मी से राहत, आठ डिग्री तक गिरा रायपुर का पारा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 10 अप्रैल 2024। छत्तीसगढ़ में इन दिनों निचले वायुमंडल में नमी का प्रवेश हो रहा है। इसके प्रभाव से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बुधवार सुबह से ही कई इलाकों में बादल छाए हुए हैं। साथ ही बारिश हो रही है। बीते […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज