बिहार चुनाव से पहले राजद का बड़ा दांव, झारखंड से नेता सुनील साहू की एंट्री, भाजपा पर बोला हमला

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

पटना 14 जुलाई 2025। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर राजनीतिक दलों ने सामाजिक समीकरणों को साधने की रणनीति तेज कर दी है। इसी कड़ी में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने झारखंड से तेली-साहू समाज के कद्दावर नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू को पार्टी में शामिल करा कर बड़ा सियासी दांव चला है। सुनील साहू के साथ समाज के सैकड़ों लोगों ने भी राजद की सदस्यता ग्रहण की। यह शामिली समारोह झारखंड में आयोजित हुआ, जिसमें बिहार के मोरवा से राजद विधायक रणविजय साहू स्वयं उपस्थित रहे। उनके साथ राजद के राष्ट्रीय महासचिव भोला प्रसाद यादव, प्रदेश प्रभारी जय प्रकाश यादव, झारखंड सरकार के श्रम नियोजन मंत्री संजय प्रसाद यादव और प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव भी मौजूद रहे। राजद में शामिल होते ही सुनील साहू ने भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि “भाजपा केवल वोट लेती है, लेकिन हमारे समाज को टिकट देने में हमेशा कंजूसी करती है। अब साहू समाज भाजपा के बहकावे में नहीं आएगा।” उन्होंने झारखंड विधानसभा चुनाव का हवाला देते हुए कहा कि वहां साहू समाज ने महागठबंधन को समर्थन देकर हेमंत सोरेन सरकार बनाई थी और अब वही जनसमर्थन बिहार में राजद को मिलेगा।

सुनील साहू ने लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव की विचारधारा को साहू समाज के लिए हितकारी बताते हुए भरोसा जताया कि इस बार राजद ज्यादा से ज्यादा तेली-साहू समाज के उम्मीदवारों को टिकट देगा। राजद नेता संजय प्रसाद यादव ने कहा, “सुनील साहू जैसे नेता का पार्टी में आना यह साबित करता है कि लालू-तेजस्वी की विचारधारा लोगों को जोड़ रही है। इससे बिहार चुनाव में राजद को मजबूती मिलेगी।” प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा न केवल पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों और आदिवासियों की विरोधी है, बल्कि उन राज्यों के विकास में भी अड़ंगा डालती है जहां उसकी सरकार नहीं है।

वरिष्ठ नेता भोला यादव ने कहा कि तेली समाज को लंबे समय तक मनुवादी ताकतों ने दुत्कारा, लेकिन लालू यादव ने इन्हें सम्मान और ताकत दी। उन्होंने समाज से अपील की कि इस एकजुटता को चुनाव तक कायम रखा जाए। बिहार राजद के प्रधान महासचिव और विधायक रणविजय साहू ने कहा कि राजद ही वह मंच है जहां पिछड़े, दलित और गरीबों को सम्मान मिलता है। उन्होंने विश्वास जताया कि झारखंड में सुनील साहू साहू समाज को गोलबंद कर राजद को मजबूती प्रदान करेंगे।

Leave a Reply

Next Post

एसईसीएल में शुरू हुई कोल इंडिया की पहली पूर्णतः महिलाओं द्वारा संचालित डिस्पेंसरी

शेयर करेमुख्यालय बिलासपुर स्थित वसंत विहार डिस्पेंसरी की कमान संभालेंगी महिलाएं छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बिलासपुर 14 जुलाई 2025। महिला सशक्तीकरण की दिशा में पहल करते हुए एसईसीएल मुख्यालय स्थित वसंत विहार डिस्पेंसरी का कोल इंडिया की पहली पूर्णतः महिलाओं द्वारा संचालित डिस्पेंसरी के रूप में आज औपचारिक शुभारंभ आज किया गया। […]

You May Like

छत्तीसगढ़ के जशपुर में दर्दनाक हादसा: सिमडेगा से कुनकुरी जा रही बस पलटी, 5 यात्रियों की मौत, 17 से ज्यादा घायल....|....जन औषधि दिवस 2026: पीएम मोदी का देश को संदेश, कहा- 'सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं हर नागरिक का हक'....|....गृह मंत्री ने सीआईएसएफ को सौंपा सभी एक्जिम पोर्ट की सुरक्षा का दायित्व, 890 करोड़ के प्रोजेक्ट की सौगात....|....बेमेतरा में घरेलू कलह बनी जानलेवा: पति की मारपीट से पत्नी की मौत, पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा....|....उत्तम नगर में मर्डर से तनाव: तरुण हत्याकांड में अब तक सात आरोपी गिरफ्तार, पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग....|....चुनाव से पहले भाजपा की 'परिवर्तन यात्रा' तेज, भ्रष्टाचार और कट-मनी के खिलाफ बदलाव की मुहिम....|....युद्धपोत पर हमले से पहले ईरान के एक और जहाज को मिली थी भारत में डॉकिंग की इजाजत, बड़ा दावा....|....अनुस्मृति सरकार बनीं ‘स्टाइल आइकन ऑफ द ईयर’....|....सुर्खियों से सोशल मीडिया तक छाईं खुशी मुखर्जी....|....मुंबई में थैलेसीमिया पीड़ितों के लिए खुला 'होम फॉर बीएमटी