खाद की लिमिट घटाना किसानों के साथ अन्याय है, अत्याचार है -कांग्रेस

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 27 मई 2026। किसानों को प्रति एकड़ दिये जाने वाले खाद की लिमिट में की गई कटौती को सरकार का किसान विरोधी निर्णय बताते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि इस बार किसानों को पिछले खरीफ सीजन में वितरित डीएपी का मात्र 60 प्रतिशत और यूरिया का 80 प्रतिशत देने का तुगलकी फरमान जारी किया गया है, केवल यही नहीं भाजपा सरकार ने सोसायटियों से नकदी और खाद के ऋण का रेसियो ही बदल कर खाद की लिमिट में 10 प्रतिशत की कटौती कर दिया है, नई व्यवस्था के अनुसार, कृषि ऋण में अब 70 प्रतिशत नकद राशि और केवल 30 प्रतिशत वस्तु (खाद-बीज) के रूप में दी जा रही है। पूर्व में, किसानों को ऋण का 60 प्रतिशत नगदी और 40 प्रतिशत खाद, बीज के रूप में मिलते थे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि खेती का समय निकल रहा है, किसान परेशान है,  लेकिन सिस्टम और सरकार गलत बयानी कर रहे हैं। एक तरफ छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रामविचार नेताम दावा कर रहे कि प्रदेश में खाद का पर्याप्त स्टॉक है, दूसरी ओर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह देश में 50 प्रतिशत उर्वरकों की कमी बता रहे। नियमों और प्रशासनिक अड़ंगों के नाम पर किसानों को खाद के लिए दर-दर भटकाया जा रहा है! वितरण व्यवस्था के नाम पर किसानों को सोसायटी के चक्कर काटने मजबूर किया जा रहा है, यह आदेश कि 2.50 एकड़ तक भूमि वाले सीमांत किसानों को निर्धारित यूरिया एकमुश्त दिया जाएगा। 2.50 से 5 एकड़ तक भूमि वाले लघु किसानों को दो किस्तों में और 5 एकड़ से अधिक भूमि वाले बड़े किसानों को तीन किस्तों में खाद उपलब्ध कराया जाएगा?

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि हाल ही में केंद्र की मोदी सरकार ने एनपीके की कीमत 180 रुपए प्रति बोरी और पोटास की कीमतों में 300 रुपए प्रति बोरी भारी भरकम वृद्धि की है अब खाद की लिमिट का कम होना किसानों के लिए एक गंभीर संकट है। सहकारी समितियों में खाद की कमी, मूल्य वृद्धि और वितरण के तरीके में बदलाव से किसान परेशान हैं। डबल इंजन की सरकार में किसान खाद की कमी से जूझ रहा है, 2 एकड़ में 50 किलो (1 बोरी) डीएपी, 5 एकड़ में 3 बोरी जबकि धान की खेती के लिए डीएपी की न्यूनतम आवश्यकता 50 किलो प्रति एकड़ है। एनपीके को डीएपी का विकल्प बताया जा रहा है, डीएपी की कीमत 1350 है जबकि एनपीके 1900 से 2400 रुपए प्रति बोरी है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि भाजपा सरकार के खुद के दावों में विरोधाभास है, छत्तीसगढ़ को केन्द्र सरकार द्वारा 15.55 लाख मीट्रिक टन उर्वरक की स्वीकृति मिली है, लगभग 7.48 लाख मीट्रिक टन खाद उपलब्ध है, जो आवश्यकता का मात्र 48 प्रतिशत है अर्थात 52 प्रतिशत की कमी सरकारी दावे के अनुसार ही है। प्रदेश में सर्वाधिक संकट डीएपी का है जिसकी उपलब्धता मात्र 30 प्रतिशत है। यदि उपलब्धता पर्याप्त है तो लिमिट घटाने का क्या आधार है? एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीयन, किसान पहचान पत्र, उर्वरक टोकन की बाध्यता सर्वथा अनुचित है। किसान लगातार आंदोलित है, मंत्री विधायकों के कार्यालय का घेराव कर रहे हैं लेकिन यह सरकार समस्या को मानने को तैयार नहीं है, खाद संकट वैश्विक नहीं भाजपा निर्मित आपदा है, एलएनजी देने रूस और यूक्रेन तैयार है लेकिन ट्रंप के दबाव और खाद सब्सिडी में कटौती के लिए खाद का कृत्रिम संकट पैदा कर रही है सरकार।

Leave a Reply

Next Post

यूपी में दरोगा समेत सात की मौत: 'हम तो सो गए थे, आंख खुली तो अस्पताल में थे'; एक की झपकी और बिखर गए सारे सपने

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर उन्नाव 27 मई 2026। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार तड़के पांच बजे तेज रफ्तार स्लीपर बस डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। हादसे में बिहार के एक दरोगा व एक बंदी सहित सात लोगों की मौत हो गई जबकि 25 यात्री घायल हो गए। हादसा औरास थाना क्षेत्र […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान