शिंदे कैबिनेट का बड़ा फैसला: वर्सोवा-बांद्रा सी लिंक का बदला नाम, अब होगा वीर सावरकर…मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक का भी नाम बदला

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

महाराष्ट्र 28 जून 2023। महाराष्ट्र सरकार ने वर्सोवा-बांद्रा सी लिंक का नाम बदलकर हिंदुत्व विचारक वी. डी. सावरकर के नाम पर और मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक (एमटीएचएल) का नाम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखने के प्रस्ताव को बुधवार को मंजूरी दी। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अध्यक्षता में संपन्न राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में यह फैसला किया गया। कैबिनेट ने बनने जा रहे वर्सोवा-बांद्रा सी लिंक का नाम सावरकर के नाम पर रखने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी और एमटीएचएल का नाम बदलकर अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति शिवडी न्हावा शेवा अटल सेतु करने का भी फैसला किया गया। शिंदे ने पिछले महीने कहा था कि वर्सोवा-बांद्रा सी लिंक का नाम सावरकर के नाम पर रखा जाएगा। इस सी लिंक का 17 किलोमीटर तक विस्तार किया जाएगा, जो अंधेरी को बांद्रा-वर्ली सी लिंक से जोड़ेगा। यह तटीय रोड का हिस्सा है। एमटीएचएल मुंबई को नवी मुंबई से जोड़ेगा। इस काम के इस साल दिसंबर तक पूरा होने की उम्मीद है। 

बता दें कि वर्सोवा-बांद्रा सी लिंक (VBSL) मुंबई में एक निर्माणाधीन पुल है. इसकी लंबाई 17.17 किलोमीटर (10.67 मील) है. यह पुल कोस्टल रोड के हिस्से के रूप में अंधेरी के उपनगर वर्सोवा को बांद्रा में बांद्रा-वर्ली सी लिंक से जोड़ेगा। यह  8 लेन का सी-लिंक है जो वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे और मुंबई उपनगरीय रेलवे की पश्चिमी लाइन पर ट्रैफिक को कम करेगा। फिलहाल अभी वर्सोवा से बांद्रा की दूरी तय करने में डेढ़ घंटे से अधिक समय लगता है. इस सी लिंक के बाद वर्सोवा से सिर्फ 30 मिनट में बांद्रा पहुंचा जा सकेगा। बांद्रा-वर्सोवा सी लिंक प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत 11 हजार 332 करोड़ है।

Leave a Reply

Next Post

यूसीसी विभाजन को और बढ़ाएगा, चिदंबरम ने पीएम मोदी को घेरा, कहा- आप इसे जबरन थोप नहीं सकते

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 28 जून 2023। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से समान नागरिक संहिता (यूसीसी) की पुरजोर वकालत किए जाने के एक दिन बाद कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने कहा कि ‘एजेंडा आधारित बहुसंख्यक सरकार’ इसे लोगों पर थोप नहीं सकती क्योंकि इससे लोगों के बीच […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग