नई दिल्ली स्टेशन पर भगदड़ मामले में DRM का हुआ तबादला, 18 लोगों की गई थी जान

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 05 मार्च 2025। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में 18 यात्रियों की मौत की घटना के एक पखवाड़े बाद मंगलवार को दिल्ली के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) सुखविंदर सिंह का तबादला कर दिया गया। एक आधिकारिक आदेश में यह जानकारी दी गई।सिंह को जुलाई 2023 में दिल्ली मंडल का डीआरएम नियुक्त किया गया था और उनका दो साल का कार्यकाल इस साल के अंत तक था। रेल मंत्रालय द्वारा जारी तबादला आदेश में कहा गया है कि उत्तर मध्य रेलवे से पुष्पेश आर त्रिपाठी को दिल्ली का डीआरएम बनाया गया है। हालांकि, आदेश में सिंह की नयी तैनाती के बारे में कुछ नहीं कहा गया है।

आदेश में कहा गया, ‘‘रेल मंत्रालय ने राष्ट्रपति की मंजूरी से निर्णय लिया है कि उत्तर मध्य रेलवे से पुष्पेश आर त्रिपाठी को स्थानांतरित कर सुखविंदर सिंह की जगह डीआरएम/दिल्ली/उत्तर रेलवे के पद पर नियुक्त किया जाता है। सिंह के लिए आदेश बाद में जारी किए जाएंगे।” रेलवे अधिकारियों ने इस बात से इनकार किया कि सिंह का तबादला 15 फरवरी को नयी दिल्ली स्टेशन पर हुई भगदड़ के मामले से जुड़ा है, लेकिन सूत्रों ने बताया कि इस घटना के कारण उनकी नई तैनाती को आगे बढ़ा दिया गया है।  

Leave a Reply

Next Post

हरकत में आई दिल्ली सरकार, ताकि भरा रहे खजाना: मंत्री बजटीय तैयारी में जुटे, संकल्प पत्र लागू करने पर मंथन

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 05 मार्च 2025। विधानसभा सत्र समाप्त होने के बाद दिल्ली सरकार हरकत में आ गई है। खजाना भरा रखने के लिए सभी विभागों ने बजटीय तैयारियां शुरू दी हैं। मंगलवार को दिल्ली सरकार के मंत्री आशीष सूद, कपिल मिश्रा, मनजिंदर सिंह सिरसा और रविंद्र […]

You May Like

पति ने मांगा तलाक, पत्नी ने की 2-करोड़ की डिमांड....|....छ्त्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर गांजा तस्करी....|....सिविल सर्जन 1 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार....|....छत्तीसगढ़ के भांचा श्रीराम की आस्था के सम्मान में बिलासपुर में निकलेगी 3 दिवसीय 'श्रीराम श्रद्धा यात्रा'....|....छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिन सक्रिय रहेगा मानसून....|....नीट को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान....|....वाटर कैनन भी हम पर, आंसू गैस भी हम पर, पत्थर और डंडे से प्रहार भी हम पर और एफआईआर भी हम पर, शर्म करो सरकार - दीपक बैज....|....हिंदी विश्वविद्यालय में लोकमान्य तिलक एवं चंद्रशेखर आज़ाद को किया अभिवादन....|....TPS Music पर रोमांस की नई बहार, तिवारी सरकार के गीतों की होगी लगातार बारिश....|....कारोबारियों के नाम कैशफ्री का फेस्टिव गिफ्ट